scriptआज का शनिवार इन राशियों को पड़ेगा भारी, धैर्य रखने से बन जाएंगे काम | Aaj ka rashifal, daily horoscope in hindi | Patrika News

आज का शनिवार इन राशियों को पड़ेगा भारी, धैर्य रखने से बन जाएंगे काम

Published: Jul 22, 2017 09:43:00 am

घरेलू कार्यों में व्यस्त रहेंगे, विद्यार्थी परिणामों को लेकर चिंतित रहेंगे

jupiter aaj ka rashifal horoscope prediction

jupiter aaj ka rashifal horoscope prediction

आद्र्रा ‘तीक्ष्ण व ऊध्र्वमुख’ संज्ञक नक्षत्र दोपहर 12.19 तक, तदुपरान्त पुनर्वसु ‘चर व तिङ्र्यंमुख’ संज्ञक नक्षत्र है। व्याघात नामक नैसर्गिक अशुभ योग प्रात: 8.57 तक, तदन्तर हर्षण नामक नैसर्गिक शुभ योग अंतरात्रि सूर्योदय पूर्व प्रात: 5.10 तक है। इसके बाद वज्र नामक नैसर्गिक अशुभ योग रहेगा।

मेष
घरेलू कार्यों में व्यस्त रहेंगे। विद्यार्थी परिणामों को लेकर चिंतित रहेंगे। मेहमान आ सकते हैं। जायदाद के मसले निपटेंगे। धन कमाने की चाह में कोई गलत फैसले न लें।

वृषभ
जो भी करें, दिल से करें। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। लोगों से प्रोत्साहन मिलेगा। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा। बुरी संगत छोड़ दें।

मिथुन
कार्यस्थल पर जो लोग आपको पसंद नहीं करते थे वे आपके कार्यों की तारीफ करेंगे। कार्य पूर्ण करने के लिए किसी की मदद लेना होगी। बिना पूछे अपनी राय न दें।

कर्क
तनाव बढ़ता जा रहा है, बेहतर होगा कहीं घूमने चले जाएं। आपके अपनों को आपकी जरूरत है। मौज मस्ती पर खर्च होगा। पिता के व्यवहार में परिवर्तन से चिंतित रहेंगे।

सिंह
अकारण किसी विवाद में फंस सकते हैं। मानसिकता को बदलने की बेहद जरूरत है। उन्नति में बाधा आएगी। कोई खुशखबरी सुन सकते हैं। यात्रा सुखद रहेगी।

कन्या
नौकरी बदलने का मन बना चुके हैं। किसी की सिफारिश से कार्य हो सकता है। संचित धन का निवेश लाभप्रद रहेगा। किसी के बहकावे में आने से रिश्ते कमजोर होंगे।

तुला
दिन की शुरुआत में मन उदास रहेगा। किसी विषय को समझने की जिज्ञासा रहेगी। अपने अधीनस्थों के किए कार्यों की सराहना करें, लाभ होगा।

वृश्चिक
विवादित मामलों में विजय प्राप्त होगी। कुछ नया सीखने को मिलेगा। जिंदगी से जुड़ी निजी बातें आज सामने आ सकती हैं। नौकरी में उत्साह की कमी रहेगी।

धनु
प्रतियोगिता में सफल होंगे। जीवनसाथी के साथ मतभेद संभव है। अपने कार्य के प्रति ईमानदार रहें। मनचाहा जवाब न मिलने से निराश रहेंगे।

मकर

नकारात्मक सोच से निराशा मिलेगी। स्वयं अपने आप पर से नियंत्रण खो देंगे। मित्रों से मतभेद हो सकते हैं। कार्यस्थल पर जनहानि के योग हैं। इष्ट बल मजबूत करें।

कुम्भ
अपने प्रोफेशन से आप नाखुश हैं। समय के साथ स्थिति आपके अनुकूल बनेगी। जीवनसाथी का व्यवहार मनोबल बढ़ाएगा। कर्ज लेने की स्थिति निर्मित हो सकती है।

मीन
जरूरतमंद लोगों की मदद करें। मांगलिक कार्यक्रमों की रूपरेखा बनेगी। राजनीतिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। पैसों का लेन देन संभव। खान पान पर ध्यान दें। स्वास्थ बिगड़ सकता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो