scriptआज बने दो शुभ योग, इन छह राशि वाले लोगों को होगा जबरदस्त लाभ | Aaj ka rashifal in hindi | Patrika News

आज बने दो शुभ योग, इन छह राशि वाले लोगों को होगा जबरदस्त लाभ

Published: Sep 26, 2016 09:17:00 am

आज सोमवार को दो बहुत ही शुभ योग पुष्य नक्षत्र धाता योग तथा चंद्र-मंगल का लक्ष्मी योग बन रहे हैं

weekly horoscope in hindi

weekly horoscope in hindi

आज सोमवार को दो बहुत ही शुभ योग पुष्य नक्षत्र धाता योग तथा चंद्र-मंगल का लक्ष्मी योग बन रहे हैं। इन दोनों शुभ योगों के चलते कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, मकर और कुंभ राशि वालों को धन लाभ होगा। इन लोगों को विशेष तौर पर व्यवसाय, नौकरी तथा पैसे का लाभ होगा। जबकि अन्य राशियों पर इसका कम अच्छा असर होगा। आप भी जानिए आपका आज का राशिफल कैसा रहेगा और कैसा बीतेगा आपका दिन

ये भी पढ़ेः आप भी बनेंगे करोड़पति, अगर आपके हाथ में है ये निशान

ये भी पढ़ेः इस मंदिर में बंदर के रूप में हनुमानजी देते हैं आशीर्वाद, हर मन्नत होती है पूरी

मेष (Aries) (चू, च, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
मन अनुरूप कार्य के न मिलने से उदास रहेंगे। किसी विशिष्ट व्यक्ति के संपर्क से कार्य में गति आयगी। पारिवारिक मनमुटाव हो सकता है।दूकान भवन की मरम्मत में धन खर्च होगा। कपडे के व्यापारी भारी लाभ कमा सकते है। धार्मिक अनुष्ठानों में रूचि आप को उन्नति प्रदान करेगी।

वृषभ (Taurus) (इ, उ, ए, ओ, वा, वि, वू, वे, वो)
आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। शत्रु परास्त होंगे। विवाह चर्चा साकार रूप ले सकती है। किसी ख़ास समूह से जुड़ने का अवसर मिलेगा। पेट सम्बंधित पीड़ा सम्भव है।

ये भी पढ़ेः रात को बिस्तर में भूल कर भी न करें ये गलतियां, सब चौपट हो जाएगा

ये भी पढ़ेः हाथ की इन रेखाओं से पता चलता है, क्या लिखा है आपके भाग्य में

ये भी पढ़ेः हाथ की सबसे छोटी अंगुली से पता चल जाते हैं आपके बड़े से बड़े सीक्रेट भी

मिथुन (Gemini) (का, की, कू , घ, ड, छ, के, को, हा)

पैतृक संपत्ति का निपटारा आज संभव है। आप के अपने ही आप को परिवार से दूर करना चाहते है। मेहमानों का आगमन आज हो सकता है। विदेश में अपने व्यापार का विस्तार करें। लाभ होगा।

कर्क (Cancer) (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
नए अनुबंध आज हो सकते है। जो भूमि आप ने क्रय की है जो आपको खूब फलने वाली है। आज मित्रो की सहायता करनी पड़ सकती है। पैंसो का लेन देन आज संभल कर करें। समय श्रेष्ठ है।

सिंह (Leo) (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
अभी नहीं तो कभी नहीं। आप कब अपने कार्य के प्रति गंभीर होंगे। समय रहते सम्भल जाएं। माता के स्वास्थ्य में लाभ होगा। आज पेट सबंधित कोई तकलीफ हो सकती हैं।

ये भी पढ़ेः इन 5 उपायों को अपनाने से कभी असफल नहीं होंगे आप

ये भी पढ़ेः बड़े से बड़े दुर्भाग्य को भी सौभाग्य में बदल देते हैं ये 7 अचूक टोटके


कन्या (Virgo) (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे,पो)
सुचारू रूप से चल रहे कार्यो में रुकावट आ सकती है। भूमि भवन के सौदे आज हो सकते है। पड़ोसियों से सम्बन्धों में सुधार होगा। व्यर्थ चिंता को छोड़ परमात्मा का चिंतन करें, लाभ होगा।

तुला (Libra) (रा, री, रू, रे, री, ता, ती, तू, ते)
दिन की शुरुवात प्रसन्नचित्त होगी। कोई रोचक जानकारी आज प्राप्त हो सकती है। जिस पर आप इतना भरोसा करते है वही आप को नुकसान दे सकता है, सतर्क रहे। शत्रु वर्ग सक्रिय होगा। यात्रा हो सकती है।

वृश्चिक (Scorpio) (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
मन अनुरूप कार्य के न मिलने से उदास रहेंगे। किसी विशिष्ट व्यक्ति के संपर्क से कार्य में गति आएगी। पारिवारिक मनमुटाव हो सकता है। समय रहते धन संचय कर लें।

धनु (Sagittarius) (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
कार्य स्थल पर पदोन्नति संभव है। राजकार्य में अटकलें आ सकती हैं। कोई है जो आप की उन्नति नहीं चाहता सतर्क रहें। संतान की शिक्षा सम्बन्धी चिंता रहेगी। घर में वास्तु अनुरूप परिवर्तन से बहुत लाभ होगा।

मकर (Capricorn) (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
आप के अपनों से धोखा मिल सकता है। कर्ज सम्बन्धी दस्तावेज अटक सकते है। कार्य स्थल पर कोई बड़ी घटना के आसार है, संभल कर रहें। योजनाएं अधूरी रहेंगी।

कुंभ (Aquarius) (गू, गे, गो, सा, सी, सू,से, सो,दा)
मनोरंजन का वक्त नहीं है, अपना ध्यान अपने करियर पर दें। व्ययस्ता के चलते आज भी कार्य पूर्ण नहीं हो पाएंगे। लाभकारी अवसर आज मिल सकते है। वाहन सुख संभव।

मीन (Pisces) (दी, दु, थ, दे, दो, चा, ची)
आकस्मिक यात्रा के योग बन रहे है। आप की मानसिकता को बदलने की जरूरत है। व्यवहार को नम्र बनाए। जीवन साथी के सहयोग से कार्य स्थल पर लाभ होगा। सोने चाँदी के व्यापार से जुड़े जातक अच्छा लाभ अर्जित कर सकेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो