scriptआज इन राशियों पर मेहरबान होंगे शनि, अपने आप बन जाएंगे सारे बिगड़े काम | Aaj ka rashifal in hindi, daily horoscope in hindi | Patrika News

आज इन राशियों पर मेहरबान होंगे शनि, अपने आप बन जाएंगे सारे बिगड़े काम

Published: Jul 01, 2017 09:39:00 am

यमघंट नामक अशुभ योग सूर्योदय से रात्रि 9.50 तक है

2017 Me Shani Ka Prabhav

2017 Me Shani Ka Prabhav

परिघ नामक नैसर्गिक अशुभ योग अन्तरात्रि अगले दिन सूर्योदय पूर्व प्रात: 5.13 तक, इसके बाद शिव नामक नैसर्गिक शुभ योग है। यमघंट नामक अशुभ योग सूर्योदय से रात्रि 9.50 तक है। इसके बाद रवियोग नामक शुभ योग रहेगा।

मेष
धार्मिक आयोजनों में धन लगेगा। धर्म-कर्म में आस्था बढ़ेगी। निजी कार्य की बाधा दूर होगी। दिन शुभ रहेगा। परीक्षा में प्रयास अधिक करना पड़ेंगे।

वृषभ
झूठ बोलने से बचें। वाहन सुख मिलेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। चिंता तथा तनाव रहेगा। धैर्य रखें और आगामी कार्यों की रूपरेखा तैयार करें।

मिथुन
प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। भय व चिंता का माहौल रहेगा। राजकीय बाधा दूर होगी। कुबुद्धि संगति से बचें।

कर्क
समय पर कार्य को पूरा करने की कोशिश करें। शारीरिक कष्ट संभव है। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। रोजगार प्राप्ति संभव है। विरोधी सक्रिय रहेंगे। यात्रा होगी।

सिंह
अपने हुनर को दिखाने का अवसर मिलेगा। सामाजिक ख्याति बढ़ेगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा।

कन्या

पारिवारिक विवाद से बचें। सुखद समाचार मिल सकता है। विवाद से आत्मसम्मान को ठेस पहुंच सकती है। हानि संभव है। कारोबार में लाभकारी अवसर मिलेंगे।

तुला
कर्मचारियों की अनियमितता से परेशान रहेंगे। सिर दर्द की पीड़ा रहेगी। नौकरी में किए प्रयास सफल रहेंगे। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। निवेश शुभ रहेगा। धन प्राप्ति सुगमता से होगी।

वृश्चिक
कई दिनों से आप सोच रहे हैं कि यात्रा की जाए पर आप टाल देते हैं। दोस्तों के साथ मनोरंजनपूर्ण समय बीतेगा। अस्वस्थता तथा चिंता रहेगी। शुभ समाचार मिल सकता है। निवेशादि लाभ देंगे।

धनु
व्यवसाय में आ रहे अवरोध से आत्मबल कम होगा। प्रेम-प्रसंग में सावधानी रखें। बेरोजगारी दूर हो सकती है, प्रयास करें। यात्रा लाभकारी रहेगी। धर्म में आस्था बढ़ेगी।

मकर

अपने काम पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। समय पर सुधर जाएं अन्यथा समय आपको सुधार देगा। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। विवाद को बढ़ावा न दें। फालतू खर्च होंगे। पुराना रोग उभर सकता है।

कुम्भ

यदि सही में आप सफल होना चाहते हैं तो अपना नजरिया सकारात्मक करें। अस्वस्थता तथा चिंता रहेगी। तनाव रहेगा। बकाया वसूली होगी। यात्रा सफल रहेगी। निवेश शुभ रहेगा।

मीन

भक्तिभाव में रुचि बढ़ेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। व्यवसायिक नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। निवेश शुभ रहेगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो