scriptआज का दिन इन राशियों के लिए ठीक नहीं हैं, संभल कर रहने में है भलाई | Aaj ka rashifal in hindi, daily horoscope in hindi | Patrika News

आज का दिन इन राशियों के लिए ठीक नहीं हैं, संभल कर रहने में है भलाई

Published: Jul 03, 2017 09:41:00 am

सिद्ध नामक नैसर्गिक शुभ योग सम्पूर्ण दिवारात्रि है

सिद्ध नामक नैसर्गिक शुभ योग सम्पूर्ण दिवारात्रि है। विशिष्ट योग: सूर्योदय से रात्रि 2.35 तक रवियोग नामक शक्तिशाली शुभ योग, इसके बाद यमघंट नामक अशुभ योग तथा कुमार योग नामक शुभ योग है।

मेष
दिन की शुरुआत नए संकल्पों से होगी। व्यापार के क्षेत्र में लाभ होने की संभावना बन रही है। मित्रों के साथ आनंद प्रद समय बीतेगा। आपके कार्यों की प्रशंसा होगी।

वृषभ
दूसरों के विवादों में खुद को शामिल न करें। गैरजरूरी वाद-विवाद से बचकर रहें। पुरानी लेनदारी में सफलता मिलेगी। नवीन रचनाओं को साकार कर सकते हैं।

मिथुन
दिन के मध्य के बाद अनुकूलता महसूस करेंगे। नौकरीपेशा के पदोन्नति की संभावना है। व्यवसाय में उन्नति के योग बनने से लाभ की आशा प्रबल होगी।

कर्क
आजीविका के नए स्त्रोत मिलेंगे। कामकाज में मन लगेगा। दूसरों की मदद मिलेगी। संयम रखें। पारिवारिक समस्याओं का निकाल होकर प्रसन्नता की स्थिति बनेगी।

सिंह
वाणी पर नियंत्रण रखें। दोस्तों के साथ मौज में समय बीतेगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें। व्यापार में उन्नति के योग बनने से लाभ की आशा प्रबल होगी।

कन्या

परिजनों के सहयोग से आयोजन सफल होंगे। आर्थिक स्थिति उत्तम रहेगी। बुजर्गों के स्वास्थ में कमी रहेगी। कामकाज में अवसर प्राप्त होंगे। विरोधी हारेंगे।

तुला
भवन भूमि से सम्बंधित कोई बड़ा निर्णय लेने के योग हैं। स्वास्थ्य की ओर ध्यान दें। साझेदारी की समस्या का निराकरण होगा। पुरानी उधारी, लेनदारी में सफलता मिलेगी। न्याय पक्ष उत्तम रहेगा।

वृश्चिक
ज्यादा सोचने से भी कभी कभी निर्णय लेने में अक्षम रहते हैं। वाणी संयम जरूरी है। विलासिता के प्रति रुझान बढ़ेगा। धन-संपत्ति में बढ़ोतरी होकर आत्मप्रसन्नता का अनुभव होगा।

धनु

कारोबार में तरक्की न मिलने से तनाव बढेगा। कर्ज चुकाने में धन व्यय होगा। संतान के व्यवहार से मन दुखी होगा। आर्थिक स्थिति को लेकर चिंता रहेगी। समय पर कार्य पूरा न होने से तनाव रहेगा।

मकर
संतान सुख मिलने से वातावरण खुशनुमा होगा। अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। ईश्वर के प्रति आस्था बढ़ेगी।

कुम्भ
अपनी सोच बदलने की स्थिति बदलने लगेगी। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। सोच-समझकर निर्णय लेने से लाभ होगा। निराशा के वातावरण से बाहर निकल सकेंगे।

मीन
अपनों से मनमुटाव तनाव बड़ा सकता है। आलस की अधिकता रहेगी। महत्वपूर्ण कार्यों में प्रतिबद्ध होकर स्वयं सक्रिय होना आवश्यक है। साझेदारी की समस्या का निराकरण होगा। वैवाहिक प्रस्ताव आएंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो