scriptमंगल को बना अशुभ उत्पात योग: इन राशि वालों का होगा बंटाधार | Ashubh Utpat yoga in Jyotish, Daily horoscope prediction | Patrika News

मंगल को बना अशुभ उत्पात योग: इन राशि वालों का होगा बंटाधार

Published: Feb 09, 2016 04:30:00 pm

मंगलवार को कुंभ राशि का चंद्रमा उत्पात योग बना रहा है। ज्योतिष के इस
अशुभ प्रभाव के चलते कुछ राशियों के लिए आज का दिन बेहद खराब रहने वाला
है

weekly horoscope prediction patrika

weekly horoscope prediction patrika

इस बार जहां मंगलवार को माघ माह के गुप्त नवरात्रा आरंभ हो रहे हैं वहीं इस दिन पंचक भी शुरू हो रहे हैं। इसके साथ साथ मंगलवार को कुंभ राशि का चंद्रमा उत्पात योग बना रहा है। ज्योतिष के इन अशुभ प्रभावों के चलते कुछ राशियों के लिए आज का दिन बेहद खराब रहने वाला है। कुछ लोगों का बना-बनाया काम बिगड़ सकता है तो कुछ के लिए आज का दिन दुर्भाग्य लेकर आएगा।

मेष
इस सप्ताह आप विवाह के संबंध में बंध सकते हैं। शुभ समाचार मिल सकता है। घर में मंगल कार्यों का आयोजन होगा। मन प्रसन्न रहेगा। आपको मनपसंद साथी मिलेगा। ऐसा साथी मिलेगा जो आपके लिए ईमानदार होगा। यह सप्ताह आप दोस्तों के साथ मस्ती में बिताएंगे और चिंताओं से दूर रहेंगे।
प्रोफेशन: नए निवेश के लिए उचित समय है कार्यालय में सहकर्मी आपकी मदद करेंगे।
प्रेम: पार्टनर के साथ चले आ रहे पुराने विवाद दूर होंगे, प्यार बढ़ेगा।

वृषभ
नतीजे आपके मन के मुताबिक आ सकते हैं। आगे बढऩे के अवसर आएंगे जिनका आप भरपूर फायदा भी उठाएंगे। मन आत्मविश्वास से भरा होगा। कोई भी काम नामुमकिन नहीं होगा। सभी लोगों से प्रशंसा मिलेगी। मन खुश रहेगा जो आप चाहते हैं। वो सबकुछ इस सप्ताह मिलेगा।
प्रोफेशन: नई और बड़ी बिजनेस डील हो सकती है, सरकारी अफसरों से पूरा सहयोग मिलेगा।
प्रेम: पार्टनर का आपके प्रति विश्वास बढ़ेगा।

मिथुन
आपके सारे बने हुए काम बिगड़ सकते हैं। बड़े अधिकारियों से उलाहना मिल सकता है। लोग आपके कामों में गलती निकालेंगे। अब तक जो आपके पक्ष में बात कर रहे थे वो लोग भी आपसे मुंह मोड़ सकते हैं। समय नाजुक है। ज्यादा अपेक्षाएं न रखें किसी से भी। अच्छे कार्यों में अपना मन लगाएं। समय का समाधान शांत मन से बैठकर करें तो उपाय मिलेगा।
प्रोफेशन: नए काम की शुरुआत न करें हानि होगी।
प्रेम: पार्टनर से मानसिक संबल मिलेगा।

कर्क
आपका मन जोश से भरा रहेगा। जिन कामों को लेकर आप सोच रहे हैं वो सब इस सप्ताह पूरे होंगे। नए दोस्त बनेंगे। किसी उच्च महिला के संपर्क में आएंगे जो आपके लिए फायदेमंद रहेगी। उनके साथ बिजनेस भी प्लान कर सकते हैं। लोगों से आपको मान सम्मान मिलेगा। सामाजिक काम में हिस्सा लेंगे। माता का सम्मान करें। उनकी सलाह मानना फायदेमंद होगा।
प्रोफेशन: निवेश करने का नया काम शुरू करने का सही समय है।
प्रेम: आपके पार्टनर के साथ आपका कोई बिजनेस शुरू कर सकते हैं।

सिंह
इस सप्ताह सिंह राशि को पैसों से संबंधित परेशानी से छुटकारा मिलेगा। रुका हुआ धन मिलेगा। पर ध्यान रहे फिजूल खर्चे से बचें वरना आगे परेशानी खड़ी हो सकती है। पैसों को जमा करने की आदत डालें आगे आपको काम आ सकता है। कहीं से शुभ समाचार मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा।
प्रोफेशन: नए काम की शुरुआत हो सकती है पर कुछ रुकावट भी आ सकती हैं।
प्रेम: पार्टनर से भरपूर सहयोग मिलेगा। कहीं घूमने जा सकते हैं।

कन्या
इस सप्ताह कन्या राशि वाले बड़ी योजनाओं पर विचार कर सकते हैं। हो सकता है आप देश से दूर जाकर भी काम की शुरुआत कर सकते हैं। आपकी मेहनत का फल मिलने का समय आ गया है। आपके दूरदर्शी होने का फायदा आपको मिलेगा। आप अगर किसी कार्य की शुरुआत करने जा रहे हैं तो अपने परिजनों, मित्रों की सलाह अवश्य लें।
प्रोफेशन: इस सप्ताह नया निवेश होगा। आपकी योजनाएं साकार होंगी।
प्रेम: इस सप्ताह पार्टनर के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।

तुला
इस सप्ताह तुला राशि को मानसिक उलझनें हो सकती हैं। अनावश्यक कोई बात आपको परेशान कर सकती है। मन बेचैन रहेगा। सोचे कार्य पूरे नहीं हो पाएंगे। मन में नकारात्मक विचार आ सकते हैं। पर आप साहस के साथ काम लें। जरूरतमंदों की सेवा करें। अच्छा महसूस करेंगे।
प्रोफेशन: बिजनेस में नुकसान हो सकता है। सतर्क रहें।
प्रेम: पार्टनर के साथ लड़ाई हो सकती है। आपको महसूस होगा कि सामने वाला आपकी भावनाओं को नहीं समझ पा रहा है।

वृश्चिक

इस सप्ताह वृश्चिक राशि वालों को अपने दोस्तों से भरपूर सहयोग मिलेगा। उनके साथ कहीं घूमने भी जा सकते हैं। कहीं से शुभ समाचार भी मिल सकता है। जीवन में नई खुशियां आएंगी। मन उत्साह से भरा होगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात संभव है।
प्रोफेशन: ऑफिस में सहकर्मी के साथ नए प्रोजेक्ट पर बात हो सकती है।
प्रेम: पार्टनर के साथ रिश्ता और मजबूत होगा। दोनों के बीच प्यार भी बढ़ेगा।

धनु
इस सप्ताह धनु राशि वालों को बुरे समाचार मिल सकते हैं। अगर कहीं शादी की बात चल रही है तो रिश्ता टूट सकता है। मन उलझनों से भरा रहेगा। आत्मविश्वास कमजोर होगा। हिम्मत न हारें। घर में परिवारजनों के साथ वाद-विवाद हो सकता है। झगड़ा भी हो सकता है। एेसे माहौल से बचें।
प्रोफेशन: नया निवेश करने की योजनाएं तो बनेंगी, लेकिन बीच में समस्याएं आ सकती हैं।
प्रेम: पार्टनर के साथ ब्रेकअप हो सकता है।

मकर
इस सप्ताह मकर राशि वालों को अपना मनोबल खुद ही बढ़ाना होगा। मन विचलित होगा। मनचाहा परिणाम न मिलने से निराशा होगी। अकेलापन महसूस होगा, लेकिन अकेले वक्त न बिताएं। अपने परिवारजनों और दोस्तों के साथ समय बिताएं और अपनी समस्याएं उनसे शेयर करें आपका मन हल्का होगा। नेगटिव सोच को खुद पर हावी न होने दें।
प्रोफेशन: नए निवेश में नुकसान हो सकता है।
प्रेम: पार्टनर के व्यवहार से मन उदास रहेगा।

कुंभ
इस सप्ताह राशि वालों को योजनाओं में फायदा होगा। उच्च अधिकारी वर्ग उनके संपर्क में आएंगे और उनके काम से खुश होंगे, जिसका उन्हें इनाम भी मिलेगा। आपके काम की बहुत सराहना की जाएगी। घर और बाहर दोनों जगह आपको मान-सम्मान मिलेगा, जिसके आप हकदार होंगे। अधिकारी वर्ग आपसे खुश होकर आपको नया काम भी दे सकते हैं।
प्रोफेशन: नौकरी में पदोन्नति संभव है। इनाम भी मिल सकता है।
प्रेम: पार्टनर से उपहार मिलेगा। आपका रिश्ता और मजबूत होगा।

मीन
इस सप्ताह मीन राशि वालों को थोड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। कोई व्यक्ति आपकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा सकता है। संभल कर रहें। हर किसी पर भरोसा ना करें, न अपने मन की बात सभी से कहें, वरना लोग आपका मजाक भी बना सकते हैं। आपके सोचे हुए काम को होने में थोड़ा वक्त लग सकता है।
प्रोफेशन: ऑफिस में कोई सहकर्मी आप पर झूठे इल्जाम लगा सकता है।
प्रेम: पार्टनर के व्यवहार से आपको दु:ख होगा। अकेलापन महसूस करेंगे।

ट्रेंडिंग वीडियो