scriptगर्लफ्रेंड के फेवरेट कलर्स से जानिए उसके भूत, भविष्य, वर्तमान से जुड़ी बातें | Know your girlfriends horoscope knowing her favourite colors | Patrika News

गर्लफ्रेंड के फेवरेट कलर्स से जानिए उसके भूत, भविष्य, वर्तमान से जुड़ी बातें

Published: Apr 16, 2016 10:42:00 pm

ज्योतिष के अनुसार किसी भी आदमी के मनपसंद कलर्स को जानकर उनकी कुंडली बनाई जा सकती है

girlfriend natures

girlfriend natures

ज्योतिष के अनुसार किसी भी आदमी के मनपसंद कलर्स को जानकर उनकी कुंडली बनाई जा सकती है और उसके स्वभाव तथा भूत-भविष्य और वर्तमान का बड़ी आसानी से अंदाजा लगाया जा सकता है। साथ ही उसके ग्रह के दोषों को दूर किया जा सकता है। आप भी जानिए क्या कहते हैं रंग

सफेद रंग
सफेद रंग पसंद करने वाले लोग आशावादी तथा शांतिपसंद होते हैं। ये योजना बनाने तथा उसे एग्जीक्यूट करने में एक्सपर्ट होते हैं। अर्न्तमुखी होने के कारण ऐसे लोग नए लोगों से थोड़ा दूर रहना पसंद करते हैं।

लाल रंग
लाल रंग पसंद करने वाले लोग जोशीले तथा उत्साही होते हैं। ये अपने जीवन में प्रेम को बहुत अधिक महत्व देते हैं। ये हर काम को पूरे जोश-खरोश के साथ करते हैं। लेकिन ये अपनी महत्वाकांक्षाओं के चलते रिश्तों में काफी सावधानी बरतते हैं।

गुलाबी रंग
इस रंग के लोग स्वभाव से ही रोमांटिक, भावुक तथा खूबसूरती को पसंद करने वाले होते हैं। ये हिंसा से दूर रहते हैं और अपने दोस्तों तथा लवर्स की भावनाओं का विशेष ध्यान रखते हैं।

नीला रंग
नीला रंग पसंद करने वाले लोग सच्चे प्रेमी होते हैं। ये न तो किसी का विश्वास तोड़ते हैं और न ही किसी दूसरे पर आसानी से विश्वास करते हैं। ये स्वाभिमानी होते हैं इसलिए बहुत सोच-समझकर दूसरों से रिश्तों बनाते हैं।

पीला रंग
जिन लोगों को पीला रंग पसंद होता है, वे स्वभाव से ईमानदार, खुशमिजाज और मेहनती होते हैं। ये हमेशा दूसरों की मदद के लिए तैयार रहते हैं, साथ ही इनके चेहरे पर हमेशा मुस्कान बनी रहती है।

हरा रंग
हरा रंग आदमी के जमीन से जुड़े होने के स्वभाव को बताता है। हरा रंग पसंद करने वाले सफलता के शिखर पर पहुंचने के बाद भी सामान्य इंसान की तरह बने रहते हैं। शांतिप्रिय होने के साथ-साथ ये दूसरों के दुख में शरीक होने का भरसक प्रयास करते हैं।

काला रंग
काला रंग पसंद करने वाले लोग रूढ़िवादी तथा बहुत ही रिजर्व नेचर के होते हैं। ये जल्दी से किसी बदलाव को पसंद नहीं कर पाते, न ही इन्हें किसी से निकटता रखना पसंद होता है। हालांकि ये समाज में अपने लिए विशेष मान-सम्मान तथा प्रतिष्ठा चाहते हैं।

ब्राउन रंग
ब्राउन कलर पसंद करने वाले लोग किसी के भी दोस्त बन जाते हैं। ये डाउन-टू-अर्थ होते हैं तथा हमेशा अपने परिचितों की मदद के लिए तैयार रहते हैं। अपने मिलनसार स्वभाव के चलते सभी लोग इन्हें बहुत पसंद करते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो