scriptतैयारी कर लें, आ रहे हैं खरीदारी के शुभ संयोग | Pushya Nakshtra on 26 October, Be ready to buy products in shubh muhurt | Patrika News
राशिफल

तैयारी कर लें, आ रहे हैं खरीदारी के शुभ संयोग

26 अक्टूबर शरद पूर्णिमा से ही बाजार में छाएगी रौनक, धनतेरस से छह दिन
पूर्व ही पुष्य नक्षत्र, दिवाली पर भी रहेगा शुभ मुहूर्त

Oct 24, 2015 / 01:11 pm

सुनील शर्मा

Online Shopping

Online Shopping

इस वर्ष दीपावली से पहले और बाद में आ रहे विशेष पर्वो पर खरीदारी के भी शुभ संयोग बन रहे हैं। ऐसे में बाजार में खरीदारी बढ़ेगी और खरीदारों के साथ-साथ व्यापारियों की दीपावली भी काफी अच्छी मनेगी। धनतेरस से छह दिन पूर्व पुष्य नक्षत्र होने के कारण इस दिन भी बाजारों में खरीदारी का जोर रहेगा। ग्रहाकों के इंतजार और स्वागत में बाजार अभी से सजने लगे हैं।

ज्योतिषी डॉ. शशिप्रकाश शर्मा के अनुसार ज्योतिष में पुष्य नक्षत्र को खरीदारी के लिए श्रेष्ठ माना जाता है। इस योग में नवीन कार्य का शुभारंभ, सोना, चांदी, इलेक्ट्रोनिक आयटम, वाहन, वस्त्र, भूमि आदि की खरीद शुभ व चिरस्थाई रहती है। तीन दिवसीय दीपावली पर्व के साथ-साथ इससे पूर्व और बाद में आ रहे कई पर्वो पर खरीद शुभफलदायी रहेगी।

किस पर्व पर क्या खरीदना श्रेष्ठ रहेगा

शरद पूर्णिमा – 26 अक्टूबर, खरीदारी के लिए मध्यम है। इस दिन वाहन और सोने-चांदी की खरीद की जा सकती है।
करवा चौथ – 30 अक्टूबर, सिंह का गुरू होने से सोने-चांदी की खरीदारी श्रेष्ठ। धान्य भी खरीदना शुभ रहेगा।
पुष्य नक्षत्र – 3 नवम्बर, गुरू-चंद्रमा के द्वितीय-द्वादश होने से सोने-चांदी, इलेक्ट्रोनिक्स, वाहन, वस्त्र आदि खरीदना श्रेष्ठ।
धनतेरस – 9 नवम्बर, कन्या का चंद्रमा जवाहरात, वाहन, वस्त्र की खरीद के लिए सर्वश्रेष्ठ समय रहेगा।
छोटी दीपावली – 10 नवम्बर, तुला का चंद्रमा और सूर्य-चंद्र की युति होने से सोना खरीदना शुभ। वाहन खरीद सकते हैं।
दीपावली – 11 नवम्बर, तुला का चंद्रमा रहने और स्वाति नक्षत्र होने से बाजार में चांदी की मांग बढ़ेगी।
लाभ पंचमी – 16 नवम्बर, धनु का चंद्र होने से सोने की खरीदारी उत्तम रहेगी।
देव उठनी एकादशी – 22 नवम्बर, मीन का चंद्र होने से वाहन, आभूषण, इलेक्ट्रोनिक आइटम की खरीद श्रेष्ठ रहेगी।


Home / Astrology and Spirituality / Horoscope / तैयारी कर लें, आ रहे हैं खरीदारी के शुभ संयोग

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो