scriptवास्तु की इन टिप्स से आएगी आपके घर पॉजिटिव एनर्जी और पैसा | Vaastu tips for mental peace and prosperity in house | Patrika News

वास्तु की इन टिप्स से आएगी आपके घर पॉजिटिव एनर्जी और पैसा

Published: Jul 06, 2015 11:05:00 am

वास्तु के अनुसार किन्हीं दिशा विशेष में ऊर्जा का प्रवाह
सकारात्मक और नकारात्मक होता है जिसका असर घर पर भी पड़ता है

Vastu tips

Vastu tips

घर में सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने का सबसे सही तरीका है यह है कि घर को वास्तुशास्त्र के हिसाब से बनाएं और सजाएं। विज्ञान ने भी यह स्वीकार कर लिया है कि किन्हीं दिशा विशेष में ऊर्जा का प्रवाह सकारात्मक और नकारात्मक होता है। जिसका असर घर पर भी पड़ता है जैसे-

रसोई को हमेशा अग्निकोण में ही स्थापित करें क्योंकि रसोई का संबंध अग्नि से होता है। ऎसा करने से घर में समृद्धि आती है।

घर के मुख्य दरवाजा उत्तरमुखी हो तो वो ज्यादा सही रहता है। दक्षिणमुखी दरवाजा रहने से घर में रोग-दरिद्र और क्लेश हमेशा रहते हैं।

इसके अलावा घर अत्यधिक खुला हो जिसमें सूरज की रोशनी खूब आएं क्योंकि सूर्य ऊर्जा का एक बहुत अच्छा स्त्रोत है।

बाथरूम सदैव पश्चिम या दक्षिण दिशा में हो तो ज्यादा सही और वास्तुशास्त्र के अनुकूल रहता है।

घर में पूजा का स्थान उत्तर-पूर्व दिशा में हो, तो घर के सदस्यों का स्वास्थ्य अच्छा रहता है और सुख-समृद्धि बनी रहती है। उत्तर-पूर्व दिशा में मंदिर और पूजाघर में गणेशजी और लक्ष्मीजी की मूर्ति स्थापित करना, मंगलकारी होता है।

सूर्योदय और सूर्यास्त के समय आरती करना चाहिए। प्रात: सूर्य नमस्कार कर सकें, तो पूजन लाभ के साथ-साथ सेहत लाभ भी मिलेगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो