वास्तु के अनुसार रंगों का भी रिश्तों पर खासा असर होता है। घर की दीवारों के लिए हल्का गुलाबी, हल्का नीला, ब्राउनिश ग्रे या ग्रेइश यलो रंग का ही प्रयोग करें। ये रंग शांत और प्यार को प्रेरित करने वाले माने जाते है व इससे पति-पत्नी के मध्य सामंजस्य बना रहता है।
अगर शयनकक्ष में पलंग के ठीक सामने बाथरूम का द्वार हो तो इसका दरवाजा हमेशा बंद कर के ही रखना चाहिए। इसकी नकारात्मक ऊर्जा रिश्तों पर विपरीत असर डालती है। पलंग के सामने या कहीं भी ऎसी जगह शीशा नहीं लगाना चाहिए, जहां से आपके पलंग का प्रतिबिंब दिखता हों।
ड्रॉइंग रूम में प्राकृतिक रोशनी पर्याप्त मात्रा में रहे, यह सुनिश्चित करने के लिए कक्ष की उत्तरी या पूर्वी दीवार में बड़ी खिड़कियां बनानी चाहिए। ड्रॉइंगरूम की दीवारों के रंग हल्के हो। इस कमरे की दीवारों के रंग छत के रंग से अलग होने चाहिए। ध्यान रखें कि कक्ष में ऎसी कोई तस्वीरें या शो-पीस न हो, जो युद्ध, मौत और गुस्से को दर्शाते हों।