scriptसर्दियों में राशि के अनुसार पहनें इस रंग के कपड़े, मिलेगी सफलता | wear colour according to your zodiac | Patrika News
राशिफल

सर्दियों में राशि के अनुसार पहनें इस रंग के कपड़े, मिलेगी सफलता

हमारी जिंदगी में रंग कई तरह से प्रभावित करते हैं। और अगर मौसम सर्दियों का है तो इन रंगों का महत्व और भी बढ़ जाता है।

Dec 01, 2016 / 10:52 am

राहुल

wear colour according to your zodiac

wear colour according to your zodiac

रंगों का अपना एक विशेष महत्व है। रंग व्यक्तित्व को निखारते हैं। खुशी का अहसास कराते हैं। मन की भावनाएं भी दर्शाते हैं। कई रोग भी रंगों द्वारा ठीक किए जाते हैं जिन्हें हम कलर थैरेपी के नाम से जानते हैं। कहा तो यह भी जाता है कि हर रंग हर इंसान की निजी जिंदगी को अलग-अलग तरह से प्रभावित करता है।

दरअसल हमारी जिंदगी में रंग कई तरह से प्रभावित करते हैं। और अगर मौसम सर्दियों का है तो इन रंगों का महत्व और भी बढ़ जाता है। कई रंगों हमारे लिए बहुत लक्की होते हैं तो कई रंग हमारे लिए खराब भी होते हैं। कई रंगों को पहनने से हमें सफलता मिलती है तो कई रंग हमारे लिए खुशियां लेकर आते हैं। ज्योतिष के अनुसार रंगों का हमारी राशियों के अनुसार चुनाव करना चाहिए। राशि के अनुसार रंग के कपड़े पहनने से कई तरह के फायदे होते हैं।

आइए जानें कि सर्दियों में हर राशि के अनुसार किस रंग के कपड़े पहनने चाहिए-

मेष:

Image result for मेष
मेष राशि वाले लोगों को लाल रंग के कपड़े पहनने चाहिए। इस राशि वाले लोगों को सफेद और गुलाबी रंग के कपड़े शांति प्रदान करते हैं। लेकिन काले रंग के कपड़े पहनने से इन्हें पहेज करना चाहिए। नारंगी, गोल्डन, पीले रंग के कपड़े पहनना अच्छा रहता है।

वृष:

Image result for वृष
व़ृष राशि के लोगों को गुलाबी, क्रीम और सफेद रंग के कपड़े पहनने चाहिए। इस राशि के लोगों को लाल रंग के कपड़े नहीं पहने चाहिए। इसकी जगह पर मैहरून रंग के कपड़े पहन सकते हैं। इसके अलावा खाकी, ब्राउन रंग के कपड़े आपको सूट करेंगे।

मिथुन:

Image result for मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले लोगों को हरे रंग के कपड़े पहनने चाहिए। इस रंग के कपड़े पहनने से उन्नति, क्रिएटिविटी बढ़ती है। इसके अलावा काले, सफेद, लाल और पिंक रंग के कपड़े भी फायदेमंद साबित होंगे।

कर्क:

Image result for कर्क
किसी काम में सफलता चाहिए तो हरा और पीला रंग आपके लिए शुभ है। सी ग्रीन रंग भी आपेक लिए अच्छा रहेगा। लेकिन काले रंग के कपड़े नहीं पहनने चाहिए।

सिंह:

Image result for सिंह राशि
सिंह राशि के लोगों को के व्यक्ति के लिए सफेद, गोल्डन और पीले रंग का ज्यादा इस्तेमाल करना चाहिए।

कन्या:

Related image
कन्या राशि वालों को पीच कलर, लाइट ब्लू और लाइट पिंक कलर्स का इस्तेमाल करना चाहिए। बोतल ग्रीन, काले और हरे रंग के मिश्रण को पहनना भी अच्छा रहेगा।

तुला:

Image result for तुला
तुला राशि वालों को जिंदगी में संतुलन और सांजस्य लाने के लिए नीला रंग पहनना चाहिए। इसके अलावा पिंक, सफेद और काला रंग भी आपको सूट करेगा।

वृश्चिक:

Image result for वृश्चिक
पर्पल, मैहरून , बौटल ग्रीन और लाल रंग के सेड्स आपके लिए अच्छे हैं।

धनु:

Image result for धनु
धनु राशि वालों को नारंगी, लाल और पीला रंग पहनना चाहिए। पीला और नीला कलर आपके लिए बेस्ट हैं। सफेद रंग आपको रिलेक्स भी करता है। काले रंग को पहनने से बचें।

मकर:

Image result for मकर
मकर राशि वालों के लिए ब्राउन और खाकी कलर शुभ हैं। लाल रंग इन लोगों को बार-बार नहीं पहनना चाहिए। इन लोगों को सफेद रंग पहनना अच्छा रहेगा।

कुंभ:

Image result for कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए बैंगनी रंग और इससे मिलते जुलते शेड्स अच्छे रहेंगे।

मीन:

Image result for मीन
मीन राशि वालों का शुभ रंग पीला है, लेकिन सफलता के लिए मैहरून रंग अच्छा रहेगा।

Home / Astrology and Spirituality / Horoscope / सर्दियों में राशि के अनुसार पहनें इस रंग के कपड़े, मिलेगी सफलता

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो