scriptसाप्ताहिक राशिफलः जानिए कैसा रहेगा आपका भाग्य | Weekly horoscope prediction know what is your future | Patrika News

साप्ताहिक राशिफलः जानिए कैसा रहेगा आपका भाग्य

Published: Apr 20, 2015 09:48:00 am

जानिए इस सप्ताह कैसा आपका भाग्य और क्या रहेगा खास आपके लिए

Weekly horosocpe prediction

Weekly horosocpe prediction

मेष Aries (चू, च, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ): चंद्रमा का प्रभाव आरंभ में प्रगतिदायक है। शनि रूके कार्य में गति लाएंगे। अपने प्रयास में परिवर्तन आवश्यक है। गुरू, शुक्र, शनिवार बाहरी यात्रा का योग बन रहा है। अपने कार्य को गुरू और शुक्रवार को संम्पन्न करना अधिक उचित रहेगा। हालांकि कार्य में गति आपको सफलता प्रदान करेगी।
अनुकूल सलाह : चिंतन-मनन के बाद निर्णय लेना सही सिद्ध होगा।

वृष Taurus (इ, उ, ए, ओ, वा, वि, वू, वे, वो): परिस्थितियां आपके पक्ष में बन रही हैं। निकटवर्तियों से सावधान रहकर अपने कार्य को सम्पन्न करें। मंगल व बुधवार को सामाजिक प्रतिष्ठा का संयोग बन रहा है। अपने पद का सदुपयोग करें। प्रयास करें कि आपके माध्यम से किसी को सहयोग मिले क्योंकि यह समय संबंधों के माध्यम से सफलता देने वाला है।
अनुकूल सलाह : दृष्टिकोण में परिवर्तन उन्नति का मार्ग प्रदान करेगा।

मिथुन Gemini (का, की, कू , घ, ड, छ, के, को, हा): ग्रहों की स्थिति आपके अनुकूल है। मंगल, बुध, गुरूवार को सहयोगियों के माध्यम से व्यापारिक प्रगति होगी। बुध आपकी राशि को सहयोग कर रहा है। थोड़ा तकनीकी परिवर्तन करके व्यावसायिक प्रगति प्राप्त की जा सकती है। ध्यान रहे निर्णय के अन्तर्गत जल्दबाजी न हो। अन्यथा हानि हो सकती है।
अनुकूल सलाह : आत्मचिंतन तथा विश्लेषण कार्य के प्रति जिम्मेदार बनाएगा।

कर्क Cancer (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो): नया विचार परिवर्तन करने के लिए बाध्य करेगा क्योंकि चंद्रमा का प्रभाव गोचर में नए पद के लिए आगे आ रहा है। अपने प्रयासों में गति बढ़ाए, लाभ प्राप्त होगा। बुध, गुरू, शुक्रवार को वरिष्ठजनों के सम्पर्क से लाभ मिलेगा। संभवतया महिलाओं के माध्यम से आपके कार्य में प्रगति होगी।
अनुकूल सलाह : कार्य के निष्पादन में किसी भी प्रकार का संदेह न रखें।

सिंह Leo (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे): चंद्रमा का प्रभाव लाभ की स्थिति बना रहा है। व्यवसायिक दृष्टिकोण से मंगल व बुधवार लाभ दिलवा सकते हैं। थोड़ा सा वैचारिक परिवर्तन कनिष्ठों को आपके अनुकूल बनाएगा क्योंकि जूनियर व सीनियर का समायोजन नए प्रोजेक्ट को सफल करने के लिए आवश्यक है इसलिए ध्यान देना जरूरी है।
अनुकूल सलाह : आपसी समन्वय से कार्य की सफलता सिद्ध होगी।

कन्या Virgo (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे,पो): चंद्रमा अनुकूलता की स्थिति आपके विचार व व्यवहार में दिखेगी। कुछ लोगों के माध्यम से थोड़ा अवरोध आपको रहेगा किन्तु इस सप्ताह चार दिन आपके पक्ष में रहेगे। संभवतया मंगल, बुध, गुरू व शुक्रवार को आप कोई विशेष निर्णय लेंगे जो भविष्य में सही साबित होगा। किसी भी नए व्यक्ति पर एकदम भरोसा न करे।
अनुकूल सलाह : जब भी कार्य करें एकाग्रता को संयोजित करके ही आगे बढ़े।

तुला Libra (रा, री, रू, रे, री, ता, ती, तू, ते): निरंतर स्थितियां आपके पक्ष में है क्योंकि ग्रहों का आपसी दृष्टि संबंध आपके कायोंü को सफलता दे रहा है। कुछ स्थितियो में नए लोगों का संपर्क आपको उत्साहित भी बना रहा है। हालांकि गुरू या शुक्रवार को मन में खिन्नता आ सकती है क्योंकि कुछ जगह आप परिवर्तन करना पसंद नहीं करेगे।
अनुकूल सलाह : अपने संबंधों को एक बार फिर नए सिरे से देखना जरूरी है।

वृश्चिक Scorpio (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू): चंद्रमा का प्रभाव शनि से कुछ विपरीत योग बना रहा है। आपको कानूनी मामलों में बहुत ध्यान रखना है। गुरू, शुक्र व शनिवार स्थितियों में परिणाम मिश्रित अवस्था लिए होगा। आध्यात्मिक सहयोग आपको आत्मबल प्रदान करेगा क्योंकि ग्रहों का परिवर्तन आने वाले समय में आपके अनुकूल बन रहा है।
अनुकूल सलाह : जो चल रहा है उसमें परिवर्तन करना सकारात्मक होगा।

धनु Sagittarius (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे): निरंतर परिवर्तन की स्थितियां आपके सामने हैं। मन में दुविधा न रखें क्योंकि शनि का प्रभाव अस्थिरता वाला है जो आपके निर्णय को प्रभावित कर सकता है। अपने कार्य में पूर्णता लाने की कोशिश करें। बुध, गुरू या शुक्र में आपको शुभ समाचार प्राप्त होगा जो आपकी कार्य प्रणाली को आगे बढ़ाएगा।
अनुकूल सलाह : कार्य में एकाग्रता तथा दूरदर्शिता आवश्यक है।

मकर Capricorn (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी): कार्य में सकारात्मकता आपको आनंदित करेगी। बाहरी मैत्री संबंध नयी विचारधारा को जन्म देगा जो आपके लिए व्यवसायिक परिवर्तन लाएगा। साथ ही आप अपने कार्य में सफल माने जाएंगे। गुरू, शुक्र व शनिवार को वैदेशिक मामलों से जुड़े कार्य सफल हो सकते हैं। आपका नया उत्साह व्यापार को आगे बढ़ाएगा।
अनुकूल सलाह : समय आपके अनुकूल है अपने नेतृत्व क्षमता का परिचय दे।

कुंभ Aquarius (गू, गे, गो, सा, सी, सू,से, सो,दा): पारिवारिक मामलों में मानसिक कष्ट हो सकता है। अधिक सोचने की प्रवृत्ति से बचना होगा। कोई भी कार्य शीघ्रता में न करें अन्यथा हानि हो सकती है। व्यापार से जुडे लोग इस सप्ताह धैर्य रखते हुए आगे बढ़ें। गुरू या शुक्रवार को कोई एक कार्य आपको नया मार्ग प्रदान करेगा जो पिछली रूकावटों से राहत का अनुभव कराएगा।
अनुकूल सलाह : किसी भी नए काम को शुरू करने से बचें, नुकसान हो सकता है।

मीन Pisces (दी, दु, थ, दे, दो, चा, ची): परिस्थितियां पक्ष में हैं। परिवार में मांगलिक कार्य उत्साहित रखेेगा। लंबे समय से जो रूकावट थी वह हल होगी। स्त्री वर्ग विशेष तौर पर सामाजिक उत्सव में भाग लेगा क्योंकि बुध, शुक्र चंद्रमा के साथ शुभ संयोग बना रहे हैं। ये उत्सव का माहौल तैयार करते हैं। सोम, मंगल या बुधवार को कार्य के संदर्भ में बाहर जा सकते हैं।
अनुकूल सलाह : प्रसन्नता तथा वैचारिक सकारात्मकता को बनाए रखें।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो