scriptप्रभारी मंत्री लाल सिंह आर्य ने कहा- किसानों के प्याज खरीदी पर सरकार ने खर्च किए 800 करोड़ रुपए  | Government spent Rs 800 crore on the purchase of farmers' onion | Patrika News
होशंगाबाद

प्रभारी मंत्री लाल सिंह आर्य ने कहा- किसानों के प्याज खरीदी पर सरकार ने खर्च किए 800 करोड़ रुपए 

तुअर, मूंग सहित अन्य फसलों को समर्थन मूल्य पर खरीदने का कार्य सरकार
करेगी। उन्होने कहा कि मध्यप्रदेश के इतिहास में पहली बार 25 लाख मीट्रिक
टन प्याज का उत्पादन हुआ है

होशंगाबादJul 16, 2017 / 12:11 pm

harinath dwivedi

bjp Conference

bjp Conference

सारनी कार्यकर्ता यदि चाह ले तो कोई भी कार्य असंभव नहीं है। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की है और मां के आत्मसम्मान के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी जान न्योछावर कर सकता है। यह बात बैतूल जिले के प्रभारी मंत्री लाल सिंह आर्य ने मंगल भवन में कार्यकर्ता सम्मेलन में कही। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में प्रदेश के किसानों को कांग्रेस आग में धकेल रही है। लेकिन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों का प्याज आठ रुपए किलो खरीदकर उचित मूल्य की दुकानों पर दो रुपए किलो में बेचा जा रहा है। जिससे सरकार को आठ सौ करोड़ का खर्च वहन करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि तुअर, मूंग सहित अन्य फसलों को समर्थन मूल्य पर खरीदने का कार्य सरकार करेगी। उन्होने कहा कि मध्यप्रदेश के इतिहास में पहली बार 25 लाख मीट्रिक टन प्याज का उत्पादन हुआ है।

सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को मिलेगी छात्रवृत्ति
प्रभारी मंत्री ने कहा कि पहले सरकार अनुसूचित जाति, जनजाति के विद्यार्थियों के ही स्कूल फीस भरती थी। अब सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को भी छात्रवृत्ति मिलेगी।

सारनी से भाजपा की पहचान
मध्यप्रदेश में सारनी मंडल की अलग पहचान है। सारनी में भाजपा हमेशा नंबर वन रहती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि हमें विजय होना है। विजय का तात्पर्य नंबर वन है। ऐसी स्थिति में सभी पदाधिकारियों को विजयश्री का संकल्प भी दिलाया है। साथ ही प्रदेश और केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी भी कार्यकर्ता को दी गई। कार्यकर्ता सम्मेलन को भाजपा जिलाध्यक्ष जितेन्द्र कपूर ने सम्बोधित करते हुए कहा कि सारनी क्षेत्र के विकास के लिए तीन संकल्प लिए गए है। जिसमें इकाईओं से धुंए का निकलना, कोयला खदानों से कोयला का खनन होना और क्षेत्र का चहुंमुखी विकास होना शामिल है। कार्यक्रम में विधायक चैतराम मानेकर, भैसदेही के नपाध्यक्ष अनिल सिंह ठाकुर, मनीष सिंह ठाकुर, मंडल अध्यक्ष सुधा चंद्रा, जिला मंत्री रंजीत सिंह, जिला उपाध्यक्ष विशाल बतरा, पूर्व नपाध्यक्ष मनोज डहेरिया, संजीव सिंह,कमलेश सिंह, श्याम मदान, नपा अध्यक्ष मीनाक्षी मोहबे, नपा उपाध्यक्ष भावना माकोड़े सहित अन्य मौजूद थे।

Home / Hoshangabad / प्रभारी मंत्री लाल सिंह आर्य ने कहा- किसानों के प्याज खरीदी पर सरकार ने खर्च किए 800 करोड़ रुपए 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो