scriptपचमढ़ी एईसी सेंटर महिला मेजर सडक़ दुर्घटना में घायल | Pachmarhi AEC Center woman injured in Major road accident | Patrika News
होशंगाबाद

पचमढ़ी एईसी सेंटर महिला मेजर सडक़ दुर्घटना में घायल

पचमढ़ी मटकुली के बीच सिंगानामा मुख्य मार्ग पर कार आमने सामने से टकराकर
दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार चालक महिला मेजर हादसे में घायल हो गई लेकिन चार
वर्षीय बालक को कोई चोट नही आई। दूसरी कार में सवार नागपुर निवासी तीन
महिलाएं भी दुर्घटना में घायल हुई है।

होशंगाबादJul 16, 2017 / 10:47 pm

Shakeel Niyazi

p

p


पिपरिया
रविवार शाम सिंगानामा मटकुली के बीच दो कार आमने से टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना में पचमढ़ी आर्मी एजुकेशन सेंटर में पदस्थ महिला मेजर घायल हो गई लेकिन उनके करीब चार साल के बेटे को खरोंच तक नही आई। दूसरी कार में सवार तीन महिलाएं भी घायल हुई जिन्हें तत्काल सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया।

रविवार को सिंगानामा के पास पचमढ़ी एईसी सेंटर मे तैनात महिला मेजर की कार नागपुर जा रही एक कार से टकरा कर दुर्घनाग्रस्त हो गई। खबर लगते ही एइसी सेंटर सहित पिपरिया मिलेट्री कैंप में हडक़ंप मच गया। घायल मेजर को पिपरिया सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बीएमओ डॉ.एके अग्रवाल ने बताया कि एइसी सेंटर पचमढ़ी की 30 वर्षीय नवप्रीत कौर पत्नि जयशंकर दुर्धटना में घायल हुई है। मुंह और नाक के पास चोट आई है स्थिति कंट्रोल में है। मिलेट्री कर्मियों के अनुरोध पर मेजर को मिलेट्री अस्पताल रैफर किया गया है। दूसरी कार में सवार नागपुर निवासी रौशनी पत्नि निखिल, स्वाती पत्नि पंकज, शीतल पत्नि दिनेश भी घायल हुए है घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया। दुर्घना में दोनो पक्षों की ओर से कोई शिकायत दर्ज नही हुई है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो