scriptमीडिया ने रणबीर कपूर के साथ मेरे रिश्ते को नहीं दिया सही रूपः दीपिका पादुकोण | Ranbir and I share a special equation: Deepika Padukone | Patrika News

मीडिया ने रणबीर कपूर के साथ मेरे रिश्ते को नहीं दिया सही रूपः दीपिका पादुकोण

Published: May 14, 2015 03:26:00 pm

Submitted by:

ये जवानी है दीवानी के बाद एक बार फिर सिल्वर स्क्रीन पर एक साथ दिखेंगे दीपिका और रणबीर कपूर। तमाशा फिल्म में एक साथ करेंगे अभिनय।

बॉलीवुड में जहां एक ओर रणवीर सिंह और दीपिका के रिश्ते हमेशा सुर्खियों में छाए रहते हैं तो दूसरी ओर कैटरीना और रणबीर कपूर के लव रिलेशन की चर्चाएं चलती रहती हैं।

लेकिन जैसी ही सिल्वर स्क्रीन पर दीपिका और रणबीर कपूर की जोड़ी देखने को मिलती है तो दोनों की गुड कैमेस्ट्री को लेकर फिर से खबरें सुनने में आती हैं। ऐसे में दीपिका का कहना है कि मीडिया में रणबीर कपूर के साथ उनके संबंधों की खबर कितनी ही पब्लिश हो जाएं लेकिन कभी उनके रिलेशन का सही रूप नहीं दिया।

दीपिका ने एक इंटरव्यू में बताया कि इसका कोई महत्व नहीं रह जाता है कि हम दोनों का रिश्ता कहां तक है और हम लोगों को बताएं कि हमलोग साथ काम कर रहे हैं, सवाल उठते रहेंगे, लेकिन मुख्य बात यह है कि हम दोनों के बीच का रिलेशनशिप काफी कंफरटेबिल रहा।

गौरतलब है कि बॉलीवुड की इस जोड़ी का एक साल की डेटिंग के बाद ब्रेकअप हो गया था, इन्हें अंतिम बार अयान मुखर्जी की फिल्म यह जवानी है दीवानी में एक साथ देखा गया था। लेकिन अब एक बार फिर दोनों की कैमेस्ट्री इम्तियाज अली की फिल्म तमाशा में देखने को मिलेगी।

दीपिका ने कहा चाहे हम जिन्दगी में कितना भी आगे चले जाएं, लोगों को चाहे जितना कहें कि हम काम करने में बिल्कुल सहज हैं, लेकिन लोग हमेशा ही हमारे रिलेशन को लेकर किसी न किसी तरह के सवाल करते रहेंगे।

उन्होंने कहा कि उनके रणबीर कपूर के बीच स्पेशल बोडिंग है जिसे शायद शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है। इसके अलावा दीपिका इम्तियाज अली के साथ काम करने के लिए भी काफी एक्साइटिड हैं। लिहाजा इसके पहले दीपिका ने अली की फिल्म लव आज कल में भी काम किया था। अब देखना ये यह होगा दोनों की एक साथ कैमेस्ट्री वाली तमाशा मूवी बॉक्सऑफिस पर कितना तमाशा मचाती है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो