scriptइन देशों में घूमना पसंद करते हैं भारतीय, जानिए कितनी वीजा फीस | know the visa fees of these countries in which indian travel most | Patrika News

इन देशों में घूमना पसंद करते हैं भारतीय, जानिए कितनी वीजा फीस

Published: Apr 09, 2016 02:02:00 pm

Submitted by:

Rakesh Mishra

भारतीय दुबई, सिंगापुर, हांगकांग और लंदन घूमना काफी पसंद करते हैं

Visa

Visa

नई दिल्ली। भारतीय दुबई, सिंगापुर, हांगकांग और लंदन घूमना काफी पसंद करते हैं। हाल ही में यूनाइटेड किंगडम ने अपनी वीजा फीस बढ़ा दी है। आइए जानते हैं किन-किन देशों में भारतीयों के लिए वीजा फीस कितनी है।

ब्रिटेन: ब्रिटेन ने भी हाल ही में अपनी वीजा फीस बढ़ा दी है। यहां वीजा ऑन अराइवल की सुविधा भी नहीं है। ब्रिटेट में आपको अपने साथ पासपोर्ट, फोटो और वापसी की टिकट की डीटेल देनी होती है। यहां की वीजा फीस 8327 है।

अमरीका: ब्रिटेन की तरह यहां भी वीजा ऑन अराइवल की सुविधा भी नहीं है। यहां भी आपको अपने साथ पासपोर्ट, फोटो और वापसी की टिकट की डीटेल देनी होती है। यहां की वीजा फीस सबसे ज्यादा 11200 रुपए है।

दुबई: घूमने के लिहाज से दुबई को सबसे ज्यादा अच्छा माना जाता है। इस शॉपिंग का हब भी कहा जाता है। यहां की वीजा फीस 4699 रुपए है।

मालदीव: अपने खूबसूरत बीचों के लिए मालदीव काफी पसंद किया जाता है। यहां भारतीयों को वीजा के लिए कोई फीस नहीं देनी होती है। हालांकि आपको पासपोर्ट, फोटो और वापसी के टिकट की जानकारी जरूर भरनी पड़ेगी।

थाइलैंड: यहां पर वीजा ऑन अराइवल की सुविधा है। हालांकि यहां पर आपको 1843 रुपए देने होते हैं। वहीं सिंगल एंट्री वीजा के लिए करीब 1600 चुकाने होते हैं। यहां भी आपको पासपोर्ट, फोटो और वापसी के टिकट की जानकारी जरूर देनी होगी।

हांगकांग: यहां के लिए आपको 3000 रुपए वीजा फीस देनी होगी। वीजा ऑन अरावल सुविधा यहां भी आपको मिलेगी। यह 14 दिनों के लिए मान्य होता है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो