scriptभारत के प्रसिद्ध टूरिस्ट स्पॉट, यहां गर्मी में लगता विदेशियों का जमावड़ा | trip summer vacation in india | Patrika News

भारत के प्रसिद्ध टूरिस्ट स्पॉट, यहां गर्मी में लगता विदेशियों का जमावड़ा

Published: Apr 14, 2015 12:36:00 am

विदेशी पर्यटकों की भारत में गोवा सबसे मनपंसद जगह बनती जा रही है। यहां लोग सालों भर घुमने के लिए आते हैं

जयपुर। विदेशी पर्यटकों की भारत में गोवा सबसे मनपंसद जगह बनती जा रही है। यहां लोग सालों भर घुमने के लिए आते हैं, लेकिन गर्मी के मौसम में यहां पर्यटकों की भीड़ काफ बढ़ जाती है। गर्मी के मौसम में लोग घूमने के लिए उत्तर पूर्वी राज्यों में भी जाते हैं। यहां हरियाली, ब±मपुत्र नदी की कलकलाहट और चाय की बगान लोगों को काफी आकर्षित करती है।

गर्मी में लोग मौसम का आनंद लेने केरल भी जाते हैं। यहां का मौसम और हरियाली लोगों को काफी प्रभावित करता है। त्रिशुर में स्थित चवक्कड़ समुद्र तट यहां काफी प्रसिद्ध है। पिथरौगढ – पर्यटकों के लिए उत्तराखंड में पिथरौगढ़ काफी प्रसिद्ध है। गर्मी के मौसम में लोग छुटिट्यां बिताने के लिए यहां आते हैं। यहां पर पर्यटकों को प्राकृतिक आनंद मिलता है।

डलहौजी- हिमाचल प्रदेश में स्थित है। गर्मी के मौसम दूसरे राज्यों के लोग यहां घूमने के लिए आते हैं। हिमाचल का यह प्रमुख हिल स्टेशन है। जब गर्मी अपने चरम पर रहती है तो लोग इन दिनों अपने परिवार के साथ कुछ दिनों की छुियां बिताने के लिए ठंडे जगहों पर जाते हैं। भारत में भी कई ऎसे जगह हैं जहां लोग गर्मी की छुियां बिताने के लिए जाते हैं। गर्मी के मौसम में लोग गुलमार्ग आना पंसद करते हैं। यहां पर लोग आकर भरपूर आनंद लेते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो