scriptघर से निकल रहे हैं तो पढ़ लें ये खबर, आज 53 ट्रेनें लेट कल भी पड़ सकता है असर | 52 trains delayed, 5 rescheduled and 1 cancelled due to fog in delhi | Patrika News
नई दिल्ली

घर से निकल रहे हैं तो पढ़ लें ये खबर, आज 53 ट्रेनें लेट कल भी पड़ सकता है असर

दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत में शनिवार सुबह एक बार फिर घना कोहरा छा गया है। 

नई दिल्लीDec 24, 2016 / 10:18 am

ललित fulara

poor visibility in delhi

poor visibility in delhi

नई दिल्ली/नोएडा। दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत में शनिवार सुबह एक बार फिर घना कोहरा छा गया है। कोहरे की वजह से विजबिलिटी कम हो गई और जन-जीवन प्रभावित हो रहा है। कई ट्रेनें रद्द हुई हैं और कुछ को रिशेड्यूल किया गया है। सुबह साढ़े पांच बजे सफदरजंग और पालन में 300 मीटर से 400 मीटर विजबिलिटी दर्ज की गई थी। वहीं साढ़े सात बजे तक यह और ज्यादा घटकर 200 मीटर की दूरी से 150 मीटर की दूरी तक पहुंच गई। वहीं साढ़े आठ बजते ही विजबिलिटी 400 मीटर दर्ज की गई है। एनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, कोहरे की वजह से दिल्ली में 53 ट्रेनें लेट और एक कैंसल की गई है। पांच ट्रेनों का टाइम रिशेड्यूल किया गया है। मौसम विभाग ने कल भी घने कोहरे के आसार जताए हैं।

घने कोहरे की वजह से सुबह तापमान 7.8 डिग्री दर्ज किया गया जो कि बाद में 10-11 डिग्री सेल्सियत पर पहुंचा है। 

अगले 24 घंटे असर, रेल व हवाई यातायात होगा प्रभावित
मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटे मौसम खराब रहने के आसार हैं। घने कोहरे और तामपान में गिरावट के चलते बड़ी तादाद में रेलवे और हवाई यात्रायात प्रभावित हो सकता है। एक रेलवे अधिकारी के मुताबिक, घने कोहरे के चलते ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस 24 घंटे देरी से चल रही है। वहीं स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस 27 घंटे और शारदा एक्सप्रेस 15 घंटे की देरी से चल रही है।

3 इंटरनेशनल फ्लाइट लेट, एक डोमेस्टिक फ्लाइट रद्द
इंदिरा गांधी इंटरनेशनल हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने बताया है कि कोहरे की वजह से तीन अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट लेट हुई हैं। जबकि एक घरेलू उड़ान को रद्द किया गया है। मौसम विभाग ने हालांकि कल स्थित सामान्य होने की उम्मीद जताई है लेकिन उनका कहना है कि कुछ इलाकों में कोहरे इसी तरह बरकरार रहेगा। वहीं उत्तर प्रदेश, हिमाचल, पंजाब और जम्मू-कश्मीर में भी कोहरे का असर देखा गया है।




घने कोहरे की चपेट में नोएडा, पंजाब और कानपुर
वहीं नोएडा में कोहरे के चलते यातायात काफी तादाद में प्रभावित हो रहा है। डीएनडी पर कोहरे के चलते भारी जाम देखा जा रहा है। कानपुर भी घने कोहरे की चपेट में है और जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो रहा है। पंजाब में कोहरे की वजह से ट्रैफिक जाम होने के साथ ही ठंडक बढ़ गई है और यातायात प्रभावित हो रहा है।



बता दें कि शुक्रवार को दिल्ली में अधिकतम 25.2 डिग्री व न्यूनतम 7.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया था। जम्मू- कश्मीर में के कई इलाकों में शून्य तापमान दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, कश्मीर और हिमाचल में हल्की बारिश हो सकती है और आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट हो सकती है।




Hindi News/ New Delhi / घर से निकल रहे हैं तो पढ़ लें ये खबर, आज 53 ट्रेनें लेट कल भी पड़ सकता है असर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो