script

2013 के दंगों में भागीदारी के आरोप में आप विधायक गिरफ्तार

Published: Nov 26, 2015 04:44:00 pm

दिल्ली में 2013 में हुए दंगा भड़काने के मामले में आप पार्टी के कई अन्य
नेताओं नाम सामने आया था, जिस पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद

AAP MLA Akhilesh Tripathi sent to jail

AAP MLA Akhilesh Tripathi sent to jail

नई दिल्ली। आप पार्टी विधायक अखिलेश को दिल्ली में 2013 में हुए दंगों में भागीदारी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के बाद अखिलेश को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

जानकारी में मुताबिक दिल्ली में 2013 में हुए दंगा भड़काने के मामले में आप पार्टी के कई अन्य नेताओं नाम सामने आया था, जिस पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने न्यायिक जांच के आदेश दिए थे। गौरतलब है कि अखिलेश त्रिपाठी आम आदमी पार्टी के पांचवे विधायक है, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इससे पहले भी आप पार्टी के कई विधायकों पर मुकदमा दर्ज हो चुका है। पार्टी के विधायक और पूर्व कानून मंत्री जितेन्द्र सिंह तोमर को फर्जी डिग्री मामले में मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था।


गौरतलब है कि आज ही के दिन (26 नबंबर 2012) अन्ना आंदोलन के बाद भ्रष्टाचार से लडऩे के लिए सडक़ पर आए अरविंद केजरीवाल ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर आम आदमी पार्टी नाम की राजनीतिक पार्टी के गठन का औपचारिक ऐलान किया था। लेकिन स्थापना दिवस पर पार्टी के लिए अच्छा नहीं रहा। एक ओर अखबारों में छपे संविधान के गलत प्रस्तावना के लिए उसे सफाई देनी पड़ रही है, तो वहीं पार्टी के विधायक अखिलेश त्रिपाठी को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

ट्रेंडिंग वीडियो