script

सिंहस्थ में संतों के साथ भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने लगाई डुबकी

Published: May 11, 2016 12:56:00 pm

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने विभिन्न वर्गों के संतों के साथ सामाजिक समरसता स्नान किया

amit shah

amit shah

उज्जैन। मध्यप्रदेश के उज्जैन में सिंहस्थ के दौरान बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने विभिन्न वर्गों के संतों के साथ सामाजिक समरसता स्नान किया और वाल्मीकि घाट पर क्षिप्रा नदी में डुबकी लगाई।

इस मौके पर शाह के साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे, प्रदेशाध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान, मुख्यमंत्री की पत्नी साधना सिंह और विभिन्न वर्गों के संतों के अलावा पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

अमित शाह इसके पहले वाल्मीकि धाम पहुंचे और वहां भिन्न वर्गों के संतों से मुलाकात की। वाल्मीकि धाम में आयोजित संत समागम में शाह ने वहां मौजूद कई संतों का सम्मान करते हुए उनसे आर्शीवाद प्राप्त किया। संत समागम में जूना पीठाधीश्वर अवधेशानंद गिरी, उनके गुरू स्वामी सत्यमित्रानंद, परमार्थ निकेतन के स्वामी चिदानंद सरस्वती, अखाडा परिषद् के अध्यक्ष नरेंद्र गिरी, महामंत्री हरि गिरी, विश्व हिंदू परिषद् की साध्वी प्राची और वाल्मीकि धाम के प्रमुख बालयोगी उमेशनाथ समेत लगभग 40 संत मौजूद थे। शाह इसके अलावा यहां स्थित संत सोहन दास की समाधि पर भी पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। संत सोहन दास वडोदरा के गायकवाड वंश के राजाओं के गुरू हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो