script

मुस्लिम लड़के से शादी के लिए रचा था ISIS में जाने का नाटक

Published: Oct 09, 2015 04:32:00 pm

Submitted by:

Rakesh Mishra

लड़की आईएसआईएस की
विचारधारा से प्रभावित नहीं थी, बल्कि वह एक मुस्लिम लड़के से प्यार करती थी, जिसके
चलते उसने यह नाटक रचा

Islamic states

Islamic states

नई दिल्ली। आतंकी संगठन आईएसआईएस की विचारधारा से प्रभावित होकर उसके शामिल होने की इच्छा रखने वाली हिंदू लड़की के मामले में एक नया खुलासा हुआ है। दरअसल ये लड़की आईएसआईएस की विचारधारा से प्रभावित नहीं थी, बल्कि वह एक मुस्लिम लड़के से प्यार करती थी, जिसके चलते उसने यह नाटक रचा था।




मुस्लिम लड़के से शादी के लिए खेला नाटक
खुफिया एजेंसी से पूछताछ के बाद सेना से रिटायर्ड अधिकारी की लड़की ने बताया कि वह एक मुस्लिम लड़के से प्यार करती थी। जब उसने अपने परिजनों को इसके बारे में बताया को उन्होंने इस रिश्ते पर नाराजगी जताते हुए इस शादी से इनकार कर दिया। लड़की ने बताया कि ऎसे में उसने अपने माता-पिता को मनाने के लिए आईएस की विचारधारा से प्रभावित होने का नाटक खेला।

अधिकारियों को मुस्लिम लड़के पर भी शक
आईबी के अधिकारी ने बताया कि लड़की के प्रेमी ने भी उसे भड़काया और इस मुद्दों पर कई चीजें साझा की। अधिकारियों को शह है कि लड़की प्रेमी का आईएस या ऎसे ही किसी संगठन के साथ संपर्क हो सकता है।



तीन साल के ऑस्ट्रेलिया पढ़ने गई थी लड़की
आपको बता दें कि सेना से रिटायर्ड हिन्दू अधिकारी की इस पुत्री ने दिल्ली यूनिवर्सिटी कॉलेज से ग्रेजुएट किया हुआ है। ग्रेजुएट करने के बाद वह तीन साल के लिए ऑस्ट्रेलिया पढ़ने गई थी, जब वह लौट कर आई तो उसका मनो-मस्तिष्क पूरी तरह बदला हुआ था। ऎसे में उसके पिता को अपनी पुत्री की गतिविधियों पर कुछ शक हुआ। उसके पिता ने नेशनल इंवेस्टीगेशन एजेंसी (एनआईए) को बताया।




कंप्यूटर में मिले थे इंटरनेट कम्युनिकेशन
यह जानकारी मिलने के बाद एनआईए ने इंटेलीजेंस ब्यूरो से सम्पर्क किया। आईबी के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार सेना के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल को गलती से पुत्री के कम्प्यूटर में कुछ इंटरनेट कम्युनिकेशन मिल गए थे। उन्होंने एनआईए को बताया कि उनकी पुत्री आईएस में कथित भर्ती करने वालों के सम्पर्क में हैं और इस संगठन में शामिल होने के लिए सीरिया जाने वाली है। हाल के दिनों में भारतीय युवकों के आईएस से जुड़ने की घटनाओं में बढ़ोत्तरी हुई है।

ट्रेंडिंग वीडियो