scriptउखाड़ फेकेंगे नरेंद्र मोदी सरकार : लालू प्रसाद यादव | Bihar elections : We will uproot Narendra Modi govt, says Lalu Prasad Yadav | Patrika News
राजनीति

उखाड़ फेकेंगे नरेंद्र मोदी सरकार : लालू प्रसाद यादव

लालू ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत
में कहा कि यह जीत पिछड़ों, दलितों, गरीबों, मजदूरों और महिलाओं की है

Nov 08, 2015 / 04:41 pm

जमील खान

nitish kumar

nitish kumar

पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को मिली प्रचंड जीत को बिहार की जनता की ओर से दीपावली का तोहफा बताते हुए केन्द्र की मोदी सरकार के खिलाफ राष्ट्रव्यापी आंदोलन शुरू करने की घोषणा की और कहा कि मोदी सत्ता में बने रहे तो देश टुकड़ों में बंट जाएगा। यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि यह जीत पिछड़ों, दलितों, गरीबों, मजदूरों और महिलाओं की है। लालू ने कहा कि हम बिहार को वो राज्य बनाएंगे जिसकी महिलाओं ने कल्पना की है। हमने भाजपा को बिहार से खदेड़ दिया। इतनी बड़ी जीत के लिए हम बिहार की जनता को धन्यवाद देते हैं।

लालू ने कहा कि नीतीश कुमार बिहार को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। हम (मैं और नीतीश) मिलकर प्रदेश का विकास करेंगे और इसे हम राष्ट्रीय नक्शे पर ले आएंगे। प्रदेश की जनता ने भ्भाजपा को नकार दिया है। यह कांग्रेस, जनता दल यू और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की जीत नहीं है, महागठबंधन की जीत है।

उन्होंने कहा कि इन वर्गों ने जिस सपने के साथ महागठबंधन को ऐतिहासिक बहुमत दिया है उनके अरमानों को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। एक सवाल के जवाब में यादव ने कहा कि नीतीश कुमार महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार थे और उन्हीं के नेतृत्व में नई सरकार का गठन होगा।

राजद अध्यक्ष ने कहा कि इस जीत के बाद वह जल्द ही देश में प्रधानंमत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ जन आंदोलन करेगें जिसे केन्द्र सरकार धराशाई हो जाएगी।

उन्होंने कहा कि वह लालटेन (राजद का चुनाव चिह्न) को लेकर प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी जाकर वहां मोदी के विकास को ढुढेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के खिलाफ उनकी लड़ाई जारी रहेगी। इससे पूर्व मुख्यमंत्री कुमार ने राजद सुप्रीमों के आवास पर जाकर उन्हें जीत की बधाई दी।

Home / Political / उखाड़ फेकेंगे नरेंद्र मोदी सरकार : लालू प्रसाद यादव

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो