scriptछत्तीसगढ़: पुल से गिरी बस,18 की मौत, 40 घायल | chhattisgarh: bus falls from bridge, 18 feared killed | Patrika News

छत्तीसगढ़: पुल से गिरी बस,18 की मौत, 40 घायल

Published: May 05, 2016 02:05:00 am

झारखंड के गढ़वा से रायपुर आ रही महेंद्रा ट्रेवल्स की
वीडियो कोच बस बुधवार रात साढ़े 10 बजे बलरामपुर के दलधोवा घाट पर बाइक
सवार को बचाने के दौरान अनियंत्रित होकर पुल से 10 फीट नीचे गिर गई

chhattisgarh

chhattisgarh

अम्बिकापुर। झारखंड के गढ़वा से रायपुर आ रही महेंद्रा ट्रेवल्स की वीडियो कोच बस बुधवार रात साढ़े 10 बजे बलरामपुर के दलधोवा घाट पर बाइक सवार को बचाने के दौरान अनियंत्रित होकर पुल से 10 फीट नीचे गिर गई।

इसमें बस में सवार 18 लोगों की जान चली गई, जबकि 40 यात्री घायल हो गए। बस में करीब 60 लोग सवार थे। इनमें से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। ड्राइवर के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है। घटनास्थल पर अंधेरा होने की वजह से राहत कार्यों में परेशानी का सामना करना पड़ा। एक दर्जन घायलों को अंबिकापुर के अस्पताल में दाखिल कराया गया है। वहीं कुछ घायलों को बलराम अस्पताल ले जाया गया।

जानकारी के मुताबिक यह बस रात 1 बजे अम्बिकापुर पहुंचती है। यहां से 7 घंटे का सफर तय कर सुबह करीब 8.30 बजे रायपुर पहुंचती है। दुर्घटना के बाद मची चीख पुकार से आसपास के लोगों के अलावा बलरामपुर के नागरिकों ने भी यात्रियों की मदद की और अपने वाहनों से घायलों को अस्पतालों
तक पहुंचाया।

केवल पांच मौत की पुष्टि
उधर बलरामपुर एसपी ने केवल पांच लोगों के मौत की पुष्टि की है। बोहला के मुकेश कुमार, पलामू के नागेंद्र समेत पांच लोगों के शवों की शिनाख्त की गई है। बताया गया, बस गढ़वा से शाम सात बजे निकली थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो