क्राइम

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कबूतरों को रॉकेट मे बंद कर उड़ाया

वीडियो मे दिखाया गया कि कांग्रेस
कार्यकर्ताओं ने कागज के बने कोन में कबूतरों को बंद कर उसे रॉकेट पर फिट कर दिया
और ऊपर से ढक्कन लगा दिया

Oct 04, 2015 / 06:55 pm

जमील खान

Pigeons

कोव्वूरू। आंध्र प्रदेश के कोव्वूरू शहर में एक शर्मशार करने वाला वीडियो सामने आया है जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने प्रदेश पार्टी अध्यक्ष एन. रघुवीरा रेड्डी को खुश करने के लिए पटाखे चलाते हुए दिखाया गया है। इसी दौरान कार्यकर्ताओं ने जिंदा कबूतरों को रॉकेट में बंद कर उसमें आग लगा दी।

वीडियो में कार्यकर्ताओं को जिंदा कबूतरों को रॉकेट में बंद करते हुए दिख्ख्खाया गया है। उन लोगों का मानना था कि जब रॉकेट फटेगा तो कबूतर आजाद होकर उड़ जाएंगे। हालांकि, हुआ उल्टा। रॉकेट उड़ते ही फट गए और उनमें बंद कबूतरों की मौत हो गई।

एक समाचार चैनल के मुताबिक, वीडियो मे दिखाया गया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कागज के बने कोन में कबूतरों को बंद कर उसे रॉकेट पर फिट कर दिया और ऊपर से ढक्कन लगा दिया। इसके बाद रॉकेटों में आग लगा दी गई। हालांकि, ढक्कन लगे होने के बाद कबूतर बाहर नहीं निकल सके और उनकी जलने से मौत हो गई।

जानवरों के लिए काम करने वाले एनजीओ ने शहर कांग्रेस के खिलाफ जानवरों के प्रति कू्रर व्यवहार करने के आरोप में पुलिस में प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआइआर) दर्ज करवाई है। हालांकि, कांग्रेस ने अभी तक इस घटना पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

Home / Crime / कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कबूतरों को रॉकेट मे बंद कर उड़ाया

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.