कांग्रेस ने कई राज्यों में बदले पार्टी अध्यक्ष
चुनावों में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस में पार्टी में अंदरूनी बदलाव शुरु, कई राज्यों के बदले प्रदेश अध्यक्ष
Sonia Gandhi and Rahul Gandhi
नई दिल्ली। लोकसभा और विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद अब पार्टी ने अंदरूनी बदलाव शुरू कर दिए हैं। कांग्रेस सत्र अप्रैल में शुरू होना है और इससे पहले पार्टी ने कई राज्यों में अपने अध्यक्षों को बदलना शुरू कर दिया है। कांग्रेस ने अशोक चव्हाण को महराष्ट्र, अजय माकन को दिल्ली, संयज निरूपम को मुंबई और भरतसिंह माधवसिंह सोलंकी को गुजरात प्रदेश का अध्यक्ष नियुक्त किया है।
उल्लेखनीय है कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने जीपीसीसी के मौजूदा अध्यक्ष अर्जुन मोढवाडिया का इस्तीफा रविवार को मंजूर करते हुए गुजरात कांग्रेस के ढांचे में बदलाव के संकेत दिए थे। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव गुरूदास कामत ने पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री व जीपीसीसी के पूर्व अध्यक्ष भरत सोलंकी के नाम की घोषणा की। गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष की कतार में वरिष्ठ नेता शंकरसिंह वाघेला व सिद्धार्थ पटेल के नाम चल रहे थे।
आखिर में भरत सोलंकी को अध्यक्ष बनाने के नाम पर हरी झंडी दे दी गई। मोढवाडिया ने वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद आलाकमान को अपना इस्तीफा दिल्ली भेज दिया था, लेकिन उनका इस्तीफा मंजूर नहीं हुआ था।
Home / Political / कांग्रेस ने कई राज्यों में बदले पार्टी अध्यक्ष