scriptपर्स चुराकर भागा बदमाश, पकडऩे में ट्रेन से नीचे गिरी महिला | Crook ran purse stolen, Nab woman fell down from the train | Patrika News
खंडवा

पर्स चुराकर भागा बदमाश, पकडऩे में ट्रेन से नीचे गिरी महिला

 पंजाब मेल में पर्स चुराते बदमाश से झुमा-झटकी में महिला ट्रेन से गिरी

खंडवाSep 12, 2016 / 06:46 pm

Editorial Khandwa

Crooks steal the woman's purse on the opposing thr

Crooks steal the woman’s purse on the opposing thrown down by train

खंडवा. पंजाब मेल में रविवार रात करीब 2.30 बजे स्लीपर क्लास में यात्रा कर रही एक अकेली महिला ने पर्स चुरा रहे एक बदमाश को रंगे हाथ पकडऩे की कोशिश की। इस झुमा-झटकी में बदमाश ने बचने के लिए महिला को धक्का मारा और नीचे कूद गया। धक्का लगने से महिला भी असंतुलित होकर ट्रेन से नीचे गिर गई। ट्रेन की स्पीड कम होने से महिला को गंभीर चोटें नहीं लगी। उसे जीआरपी की मदद से खंडवा लाया गया। जिला अस्पताल में उसे इलाज के लिए भर्ती किया गया है। इधर खंडवा जीआरपी ने प्रकरण दजऱ् कर बदमाश की तलाश शुरू कर दी है।
यह है घटना
मुंबई सीएसटी से फिरोजपुर जाने वाली 12137 पंजाब मेल के एस 6 कोच में नेपानगर स्टेशन के पास हुई। जीआरपी थाने में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक भोला सिंह बघेल ने जानकारी देते हुए बताया कि बर्थ नंबर 71 पर मुंबई के जुहू में रहने वाली 40 वर्षीया अंजली अशोक गुरुमारे अकेले आगरा जा रही थी। वे पेशे से नर्स है और ट्रेनिंग के सिलसिले में आगरा जा रही थी। तड़के नेपानगर के करीब जब ट्रेन निकल रही थी तभी अचानक एक बदमाश अंजली के सिर के नीचे रखा पर्स छीनकर भागने लगा। अंजली ने भी हिम्मत दिखाते हुए उसे पकडऩे दौड़ी तो वह चलती ट्रेन से कूद गया। महिला ने बदमाश के शर्ट की कॉलर कसकर पकड़ रखी थी। इस झुमा-झटकी में अंजली भी ट्रेन से गिर गई। उसे बाद में आरपीएफ के एक जवान और रेलवे के गैंगमेन ने मदद की और उसे कलकत्ता मेल से खंडवा लेकर आए। चिकित्सकों द्वारा उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है, उसके परिजनों को घटनाक्रम के बारे में सूचित कर दिया गया है। इधर घटना के दौरान महिला काफी चिल्लाई भी लेकिन लोग सोए हुए थे, कोई मदद को आगे नहीं आ सका। अंजली ने पुलिस को बताया कि पर्स में करीब 12 हजार रूपए नकद, एटीएम कार्ड और पेन कर्ड था।

Home / Khandwa / पर्स चुराकर भागा बदमाश, पकडऩे में ट्रेन से नीचे गिरी महिला

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो