scriptपिकनिक से लौटे सीएम शिवराज, भाजपाईयों ने बरसाए 10-10 के नोट | CURRENCY FLOWN ON CM BY THE BJP SUPPORTERS | Patrika News
होशंगाबाद

पिकनिक से लौटे सीएम शिवराज, भाजपाईयों ने बरसाए 10-10 के नोट

 मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उस वक्त नाराज हो गए, जब सोहागपुर के भाजपा नेताओं ने उन पर नोट बरसा दिए। कांग्रेस ने इसे भारतीय मुद्रा का अपमान बताते हुए निंदा की है।

होशंगाबादAug 19, 2016 / 01:26 pm

harinath dwivedi

Chief Minister

Chief Minister

सोहागपुर. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उस वक्त नाराज हो गए, जब सोहागपुर के भाजपा नेताओं ने उन पर नोट बरसा दिए। कांग्रेस ने इसे भारतीय मुद्रा का अपमान बताते हुए निंदा की है। बता दें की मुख्यमंत्री शिवराज सिंह पचमढ़ी के निजी टूर पर थे।

मुख्यमंत्री शिवराज पचमढ़ी से भोपाल लौटते समय बुधवार रात करीब सवा दस बजे सोहागपुर के मुख्य बाजार में पलकमति पुल के करीब तिराहे पर पहुंचे, तो भाजपा कार्यकर्ता ने उनका स्वागत किया। इसी दौरान एक उत्साही भाजपा कार्यकर्ता ने 10-10 के नोट उड़ाए। यह देख मुख्यमंत्री नाराज हो गए। उन्होंने भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को इसके लिए फटकार भी लगाई।

कार्यकर्ताओं के माफी मांगने पर सीएम शांत हुए। भाजपा के मंडल अध्यक्ष आकाश पटेल ने कहा कि पता नहीं कौन कार्यकर्ता है, जिसने यह हरकत की है। जिला उपाध्यक्ष जेपी माहेश्वरी ने कहा, विपक्ष के लोग बेवजह आरोप लगा रहे हैं।

सीएम ने किया ट्वीट
होशंगाबाद. राजधानी भोपाल की राजनीतिक और प्रशासनिक गतिविधियों से दूर दो दिन पचमढ़ी में बिताने का सुखद अनुभव सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अपने ट्विटर एकाउंट पर शेयर किया है। पूरे परिवार के साथ वे सोमवार देर रात को पचमढ़ी पहुंचे थे।

बुधवार को देर रात लौटने के बाद गुरुवार दिन में उन्होंने पचमढ़ी के बारे में एक के बाद एक कुल पांच ट्वीट किए। उनके ऑफिसीयल अकाउंट से हुए ट्वीट में उन्होंने परिवार के साथ फोटो और वीडियो भी शेयर किया है। सीएम ने लिखा है कि पचमढ़ी के क्रमबद्ध विकास के लिए सरकार सार्थक प्रयास करेगी। ट्वीट में उन्होंने पचमढ़ी की एेतिहासिक इमारतों की तारीफ भी की और उनके चरणबद्ध विकास के लिए योजना तैयार करने के निर्देश भी पर्यटन विकास निगम को दिए हैं।


Home / Hoshangabad / पिकनिक से लौटे सीएम शिवराज, भाजपाईयों ने बरसाए 10-10 के नोट

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो