scriptपेरिस फैशन वीक में कुछ यूं बिखरा फैशन का जलवा | different styles being showcased in paris fashion week | Patrika News
नई दिल्ली

पेरिस फैशन वीक में कुछ यूं बिखरा फैशन का जलवा

पेरिस फैशन वीक 2016 की शुरुआत 27 सितंबर से हो चुकी है। ये 5 अक्टूबर तक फ्रांस की राजधानी पेरिस में चलेगा।

नई दिल्लीOct 01, 2016 / 01:37 pm

amal chowdhury

Paris fashion week 2016

Paris fashion week 2016

पत्रिका न्यूज नेटवर्क। पेरिस फैशन वीक 2016 की शुरुआत 27 सितंबर से हो चुकी है। ये 5 अक्टूबर तक फ्रांस की राजधानी पेरिस में चलेगा। इस दौरान केवल फ्रांस के ही नहीं बल्कि दुनियाभर के डिजाइनर यहां अपने डिजाइन यहां शोकेस करेंगे। ये दुनिया के चार बड़े फैशन वीक जिन्हें ‘बिग 4’ भी कहा जाता है उसका अहम हिस्सा है। इसके अलावा न्यूयॉर्क, लंदन और मिलान फैशन वीक दुनिया के तीन सबसे बड़े फैशन वीक हैं।




नीले रंग के श्वान के साथ डिजाइनर मनीष अरोड़ा का डिजाइन शोकेस करती मॉडल।




वहीं जापानी फैशन डिजाइनर योहजी यामामोटो की ड्रेस पहन कर रैंप पर उतरी मॉडल।




रैंप पर यामामोटा की ड्रेस पहन कर उतरीं मॉडल्स।




इस दौरान क्रिश्चियन डॉयर के कलेक्शन के लिए फैशन वीक में पहुंचीं हॉलीवुड सिंगर रिहाना।




रैंप पर मॉडल्स डिजाइनर चाल्यान के कपड़े पहन कर उतरीं।




रिक ओवन्स की इस जामुनी ड्रेस को शोकेस करती मॉडल।




एक और ड्रेस रिकी ओवन्स के कलेशन से।




5 अक्टूबर तक चलने वाले इस फैशन वीक में दुनियाभर के डिजाइनर हिस्सा लेते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो