scriptDelhi Fog: 37 ट्रेन और 6 इंटरनेशनल फ्लाइट लेट | due to fog 37 37 trains and 6 international flights delayed | Patrika News
नई दिल्ली

Delhi Fog: 37 ट्रेन और 6 इंटरनेशनल फ्लाइट लेट

दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत में सोमवार सुबह भी कोहरा छाया है।

नई दिल्लीDec 26, 2016 / 08:22 am

ललित fulara

fog

fog

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत में सोमवार सुबह भी कोहरा छाया है। एएनआई के मुताबिक कोहरे की वजह से छह इंटरनेशनल और चार डोमेस्टिक फ्लाइट लेट हुई हैं। वहीं 37 ट्रेनें देरी से चल रही हैं और छह को रिशेड्यूल किया गया है। कोहरे में विजबिलिटी कम होने से यातायात भी प्रभावित हो रहा है। बता दें कि शुक्रवार से अचानक ठंड बढ़ गई है और कोहरा घना हो गया है।

 




कानपुर रेलवे स्टेशन पर कोहरे के चलते कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं। लोग ठंड से बचने के लिए आग ताप रहे हैं। दिल्ली से सटे गुरुग्राम में भी कोहरे की वजह से यातायात प्रभावित हो रहा है और लोगों को खासा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


( ठंड से बचने के लिए आग तापते यात्री)


बता दें कि रविवार को भी कोहरे की वजह से आठ इंटरनेशनल और सात डोमेस्टिक फ्लाइट लेट हुई थी। इससे पहले शुक्रवार को दिल्ली में घना कोहरे के चलते 53 ट्रेनें लेट और एक कैंसल की गईं थी। पांच ट्रेनों को रिशेड्यूल किया गया था। मौसम विभाग ने रविवार को भी खराब मौसम रहने के संकेत दिए थे।

शुक्रवार सुबह साढ़े पांच बजे सफदरजंग और पालन में 300 मीटर से 400 मीटर विजबिलिटी दर्ज की गई थी। वहीं साढ़े सात बजे तक यह और ज्यादा घटकर 200 मीटर की दूरी से 150 मीटर की दूरी तक पहुंच गई। वहीं साढ़े आठ बजते ही विजबिलिटी 400 मीटर दर्ज की गई है। घने कोहरे की वजह से सुबह तापमान 7.8 डिग्री दर्ज किया गया जो कि बाद में 10-11 डिग्री सेल्सियत पहुंचा। घने कोहरे के चलते ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस 24 घंटे देरी से चल रही थी। वहीं स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस 27 घंटे और शारदा एक्सप्रेस 15 घंटे की लेट हुई थी।

 



इंदिरा गांधी इंटरनेशनल हवाई अड्डे से उड़ान भरने वाली तीन अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट लेट हुई थीं। मौसम विभाग ने रविवार को स्थित सामान्य होने की उम्मीद जताई थी लेकिन उनका कहना है कि कुछ इलाकों में कोहरे इसी तरह बरकरार रहेगा।

Hindi News/ New Delhi / Delhi Fog: 37 ट्रेन और 6 इंटरनेशनल फ्लाइट लेट

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो