script‘असहिष्णुता’ पर चर्चा के लिए सरकार तैयार : वेंकैया नायडू | Government ready for discussion on intolerance : Venkaiah Naidu | Patrika News

‘असहिष्णुता’ पर चर्चा के लिए सरकार तैयार : वेंकैया नायडू

Published: Nov 25, 2015 04:38:00 pm

राष्ट्रीय राजधानी में एक सर्वदलीय बैठक के बाद संवाददाताओं से बातचीत में
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री वेंकैया नायडू ने कहा कि सरकार असहिष्णुता
पर चर्चा के लिए तैयार है

Venkaiah Naidu

Venkaiah Naidu

नई दिल्ली। संसद का शीतकालीन सत्र शुरू होने के एक दिन पहले बुधवार को केंद्र सरकार ने कहा कि वह देश में ‘बढ़ रही असहिष्णुता’ पर बहस के लिए तैयार है। राष्ट्रीय राजधानी में एक सर्वदलीय बैठक के बाद संवाददाताओं से बातचीत में केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री वेंकैया नायडू ने कहा कि सरकार असहिष्णुता पर चर्चा के लिए तैयार है।

मंत्री ने कहा, कुछ घटनाएं घटी हैं। हालांकि कानून-व्यवस्था राज्यों का मामला है, फिर भी यदि लोग इस पर चर्चा करना चाहते हैं, तो हम इसके लिए तैयार हैं। कांग्रेस पहले ही यह संकेत दे चुकी थी कि वह आगामी सत्र के दौरान इस मुद्दे पर चर्चा की मांग करेगी। संसद का शीतकालीन सत्र यहां गुरुवार से शुरू होगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो