scriptनेहरू की अनदेखी कर रही सरकार, यही असहिष्णुता है: आजाद | Government tolerating Nehru legacy, blames Ghulam Nabi Azad | Patrika News
राजनीति

नेहरू की अनदेखी कर रही सरकार, यही असहिष्णुता है: आजाद

आजाद ने कहाकि भाजपा सरदार पटेल, बीआर अंबेडकर और नेताजी सुभाषचन्द्र बोस के नाम के सहारे राजनीति कर रही है

Nov 27, 2015 / 02:05 pm

शक्ति सिंह

ghulam nabi azad

ghulam nabi azad

नई दिल्ली। राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद ने केन्द्र सरकार पर पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहाकि यही असहनशीलता है। उन्होंने सरकार पर बांटो और राज करो की नीति अपनाकर चलने का आरोप लगाया और कहाकि संविधान निर्माण में अन्य नेताओं के योगदान की चर्चा नहीं की जा रही। 

आजाद ने कहाकि संविधान निर्माण में नेहरू कर सरकार ने कोई चर्चा नहीं की। नेहरू की अनदेखी करना असहनशीलता है। भाजपा की नजरें कहीं है और निगाहें कहीं ओर है। वह सरदार पटेल, बीआर अंबेडकर और नेताजी सुभाषचन्द्र बोस के नाम के सहारे राजनीति कर रही है। अंबेडकर को ढाल बनाकर इतिहास बदलने की साजिश की जा रही है।

उन्होंने कहाकि हमारे नेताओं ने देश की आजादी के लिए जंग लड़ी। आजादी के समय से हमारी संविधान में आस्था है। लोकतंत्र की स्थापना में संविधान का बड़ा योगदान है। अंबेडकर हो या पटेल वे देश की संपत्ति है। दूसरों से लीडर छीनने की कोशिश की जा रही है।

Home / Political / नेहरू की अनदेखी कर रही सरकार, यही असहिष्णुता है: आजाद

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो