scriptहाई प्रोफाइल सेक्स रेकैट के मास्टरमाइंड की मशहूर क्रिकेटर तक पहुंच! | High-profile sex racket run by ex-colonel busted in Delhi, 2 foreign women held | Patrika News
क्राइम

हाई प्रोफाइल सेक्स रेकैट के मास्टरमाइंड की मशहूर क्रिकेटर तक पहुंच!

 भारत की राजधानी दिल्ली के सफदरजंग एनक्लेव एरिया में एक हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ

Jul 22, 2016 / 11:44 am

भूप सिंह

Sex-racket

Sex-racket

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली के सफदरजंग एनक्लेव एरिया में एक हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ। इस मामले में प्रीतेंदर नाथ सान्याल (63) और रिटायर्ड कर्नल अजय अहलावत को गिरफ्तार किया गया है। सेक्स रैकेट के आरोप में गिरफ्तार किए गए कर्नल अजय अहलावत की पहुंच मशहूर क्रिकेटर और बड़े नेताओ, ब्यूरोक्रेट्स और आर्मी अफसरों से बताए जा रहे हैं। इस केस में रूसी लड़की ने पुलिस को बताया कि यह दोनों सेंट्रल एशियाई मुल्कों से लड़कियों को दिल्ली लाकर पावरफुल लोगों के पास भेजते थे।

कर्नल के फार्महाउस हुई थी क्रिकेटर के जन्मदिन की पार्टी
पुलिस ने बताया कि कर्नल अहलावत के फार्महाउस पर मशहूर क्रिकेटर के जन्मदिन की पार्टी भी हुई थी। हालांकि क्रिकेटर के नाम का खुलासा नहीं किया गया है। इस रैकेट में कर्नल अहलावत के अलावा बाकी कई आर्मी अफसरों के बारे में भी पुलिस को जानकारी मिली है। कर्नल अहलावत का संपर्क देश के बड़े लोगों के साथ हीं नहीं बल्कि विदेशों की बड़ी हस्तियों के साथ भी बताए जा रहे है।

इस मामले में पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि विदेशी लड़कियों का इस्तेमाल देश के रक्षा प्रतिष्ठानों और सुरक्षा से जुड़ी जानकारियां जुटाने के लिए तो नहीं किया जा रहा था। सान्याल के सम्पर्क इनकम टैक्स के कई बड़े अफसरों से भी बताए जा रहे हैं, लेकिन वह सान्याल को रेड से नहीं बचा पाए। सान्याल अपने परिचय देते हुए कई सांसदों का नाम भी लेता था।

Hindi News/ Crime / हाई प्रोफाइल सेक्स रेकैट के मास्टरमाइंड की मशहूर क्रिकेटर तक पहुंच!

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो