scriptमोदी, ट्रंप के शासनकाल में बढ़ी असहिष्णुताः मार्टिन लूथर किंग तृतीय | Increased intolerance during the reign of Modi, Trump: Martin Luther King III | Patrika News

मोदी, ट्रंप के शासनकाल में बढ़ी असहिष्णुताः मार्टिन लूथर किंग तृतीय

Published: Jul 22, 2017 04:30:00 pm

मार्टिन लूथर किंग तृतीय ने शुक्रवार को कहा कि नरेंद्र मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के चुनाव जीतने के बाद से दोनों देशों में क्रमशः असहिष्णुता बढ़ी है। 

Confrence

Confrence

बेंगलूरु। मार्टिन लूथर किंग तृतीय ने शुक्रवार को कहा कि नरेंद्र मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के चुनाव जीतने के बाद से दोनों देशों में क्रमशः असहिष्णुता बढ़ी है। भारतीय संविधान के वास्तुकार माने जाने वाले डॉ. भीमराव अंबेडकर की 126वीं जयंती पर आयोजित ‘न्याय की खोजः सामाजिक न्याय की प्राप्ति, अंबेडकर के विचार’ विषय पर आयोजित सम्मेलन के उद्घाटन के अवसर पर बोलते हुए किंग तृतीय ने कहा कि मोदी के सत्ता में आने के बाद से अल्पसंख्यकों के प्रति विद्वेष बढ़ा है। वे विश्व प्रसिद्ध नागरिक अधिकार कार्यकर्ता मार्टिन लूथर किंग जूनियर के सबसे बड़े बेटे हैं। 



लोकतांत्रिक संस्थाओं में स्थापित किए जा रहे हिंदू राष्ट्रवादी 
मोदी के शासनकाल में उन लोगों को सभी लोकतांत्रिक संस्थाओं में शक्तिशाली पदों पर स्थापित किया जा रहा है, जो हिंदू राष्ट्र के पक्षधर हैं। गाय को लाने-ले जाने के समय मुस्लिमों और दलितों पर हमले हो रहे हैं जबकि पुलिस मूकदर्शक बनी रहती है, हमें प्रतिरोध करना चाहिए। 



अंबेडकर और उनके पिता में हैं बहुत सी समानताएं
मार्टिन लूथर किंग तृतीय ने कहा कि अंबेडकर और उनके पिता में बहुत सी समानताएं हैं। दोनों निस्वार्थ भाव से समानता और मूल अधिकार के लिए लड़े। उच्च शिक्षित होकर दोनों ने विलासितापूर्ण जीवन व्यतीत किया लेकिन समाज के दबे, पिछड़े लोगों के उत्थान के लिए काम किया। 


संविधान को विकृत करने का लक्ष्य लेकर काम कर रही है मोदी सरकार और आरएसएस 
इसी सम्मेलन में कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार और आरएसएस संविधान को विकृत करने का लक्ष्य लेकर काम कर रही है। देश में सब कुछ ठीक है (आल इज वेल) कहलवाने के लिए मोदी और आरएसएस सुनियोजित तरीके से लोकतांत्रित संस्थाओं पर कब्जा कर रहे हैं।

 
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो