scriptअमीरी में भारत 7वें स्थान पर | India stands 7th in the list of top rich nations | Patrika News
नई दिल्ली

अमीरी में भारत 7वें स्थान पर

दुनिया के 10 सबसे अमीर देशों की सूची में भारत सातवें नंबर पर है। अमरीका इस सूची में पहले स्थान पर है।

नई दिल्लीAug 24, 2016 / 11:47 am

amal chowdhury

India rich economy

India rich economy

एक ताजा अध्ययन के मुताबिक, अमरीका दुनिया का सबसे अमीर देश है, जिसकी कुल व्यक्तिगत संपत्ति 48 हजार 900 बिलियन डॉलर है। इसके बाद चीन और जापान का नंबर आता है। भारत इस सूची में सातवें स्थान पर है। बीते पांच साल में चीन ने अन्य देशों के मुकाबले सबसे तेज ग्रोथ की है। भारत और ऑस्ट्रेलिया ने भी मजबूत बढ़त बनाई है। भारत, ऑस्ट्रेलिया और कनाडा ने बीते 12 महीनों में इटली से ज्यादा संपत्ति अर्जित कर उसे पीछे छोड़ा है। 



एलीट क्लब में भारत: दुनिया के 10 सबसे अमीर देशों की सूची में भारत सातवें नंबर पर है। अमरीका इस सूची में पहले स्थान पर है। न्यू वल्र्ड वेल्थ की इस रिपोर्ट में व्यक्तिगत संपत्ति के आधार पर देशों को रैंकिंग दी गई है। भारत सूची में कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और इटली से आगे है। 



आबादी के मुकाबले बेहद कम संपत्ति: भारत की आबादी के मुकाबले संपत्ति बेहद कम है। सबसे अमीर 10 देशों में आबादी के लिहाज से भारत दूसरे स्थान पर है। वहीं प्रति व्यक्ति संपत्ति 4212 डॉलर (2 लाख 82 हजार रुपए) के साथ सबसे निचले पायदान पर है। 1 करोड़ 37 लाख रुपए प्रति व्यक्ति संपत्ति के लिहाज से ऑस्ट्रेलिया इस मामले में सबसे अव्वल है।



समझिए इन आंकड़ों को:
– 62 हजार अरब रुपये की संपत्ति है देश के 7730 अमीरों के पास।
– 1.87 लाख अमीरों के पास है दुनिया की 20 प्रतिशत संपत्ति।
– 17 प्रतिशत है यह देश की कुल संपत्ति का हिस्सा।
– 1.37 करोड़ है आॅस्ट्रेलिया की प्रति व्यक्ति संपत्ति।
– 48.32 लाख है इटली की प्रति व्यक्ति संपत्ति।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो