scriptलालू के बेटे तेजस्वी यादव बने आरजेडी विधायक दल के नेता | Lalu yadav chooses Tejaswi Yadav as legislative Party leader | Patrika News

लालू के बेटे तेजस्वी यादव बने आरजेडी विधायक दल के नेता

Published: Nov 30, 2015 11:51:00 am

आरडेजी अध्यक्ष लालू प्रसाद ने अपने बेटे और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को बिहार विधानसभा में पार्टी विधायक दल का नेता मनोनीत कर दिया

Tejaswi yadav

Tejaswi yadav

पटना। आरजेडी के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने एक बार फिर अपनों पर भरोसा जताते हुए बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को आरजेडी विधानमंडल दल का और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को विधानसभा में आरजेडी विधायक दल का नेता मनोनीत कर दिया है।
प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामचंद्र पूर्वे ने इसकी जानकारी बिहार विधानसभा और विधानपरिष को दे दी है। बिहार विधानसभा चुनाव के बाद 13 नवंबर को आरजेडी विधानमंडल दल की पहली बैठक हुई थी। जिसमें प्रस्ताव पारित कर सर्वसम्मति से आरजेडी विधानमंडल और विधायक दल के नेता का चयन करने के लिए लालू को अधिकृत किया गया था। 

बैठक में नहीं हुआ था फैसला 
पटना में 13 नवंबर को हुई आरजेडी विधायक दल की बैठक में आरजेडी के कई विधायकों ने लालू प्रसाद से छोटे बेटे तेजस्वी को पार्टी के विधायक दल का नेता चुनने का प्रस्ताव रखा था। लेकिन उस वक्त इस पर फैसला नहीं हो सका था इसके बाद विधायकों ने यह फैसला लालू पर छोड़ दिया था।

ट्रेंडिंग वीडियो