scriptपौधरोपण कर लिया सुरक्षा का संकल्प, निकाली रैली | mungeli news: Resolve the safety, plantation rally | Patrika News
मुंगेली

पौधरोपण कर लिया सुरक्षा का संकल्प, निकाली रैली

हरियर मुंगेली-सुघ्घर मुंगेली अभियान

मुंगेलीJul 24, 2017 / 01:22 am

Kajal Kiran Kashyap

mungeli

Resolve the safety, plantation rally

मुंगेली. जिले को हरियर बनाने के लिए संकल्पित सामाजिक संस्था ‘स्टार्स ऑफ टूमारो वेलफेयर सोसायटीÓ ने रविवार को अपने अभियान ‘हरियर मुंगेली-सुघ्घर मुंगेलीÓ के तीसरे चरण में महाराणा प्रताप चौक से सिंधी कॉलोनी चौक तक 30 पौधों का रोपण किया। वहीं उसकी सुरक्षा एवं संरक्षण के लिए ट्री गार्ड लगाने के साथ ही लोगों को अभिभावक बनाकर उनका नाम ट्री गार्ड में अंकित कर पौधों की सुरक्षा का संकल्प दिलाया गया। वहीं रैली निकालकर जागरूक किया गया।

गौरतलब है कि स्टार ऑफ टूमारो ने हरियर मुंगेली, सुघ्घर मुंगेली अभियान शुरू किया है। इसी क्रम में स्टार ऑफ टूमारो के द्वारा जनजागरण रैली प्रत्येक रविवार को निकाली जा रही है। 9 जुलाई से शुरू हुए ‘हरियर मुंगेली-सुघ्घर मुंगेलीÓ अभियान के तीसरे चरण की शुुरूआत रविवार को स्व. विनायक राव गोवर्धन की स्मृति में दो पौधे लगाए गए। इसी क्रम में स्व. सरदार नानक सिंह, स्व. संजय नारावानी, स्व. गोकुल दास सचदेवा, स्व. कीमतराय केसवानी, स्व. साधुराम केसवानी, स्व. नानूराम आर्य, स्व. संतोष शर्मा, हाजी मोहम्मद हुसैन, स्व. मोंगरा देवी सिंह, स्व. मधुसूदन सोनी व स्व. सुशीला लुनिया के स्मृति में उनके परिजनों ने पौधे रोपित कर उनके संरक्षण की जवाबदारी ली। इसी प्रकार राजेश जायसवाल, श्रीकांत सोनी, गोविंद देवांगन, प्रकाश संतवानी , धनराज सोनी, योगेन्द्र पाटले, ओपी पात्रे, प्रदीप विश्वकर्मा के द्वारा स्वयं के नाम पर पौधा रोपण कर उसके संरक्षण का संकल्प लिया गया। वहीं सहयोग के क्रम में नगर के उमेश केशरवानी ने 8 ट्री गार्ड संस्था को प्रदान किया। साथ ही केशरवानी समाज के महिला मंडल के प्रतिनिधियों ने पौधरोपण किया। इस पर पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष मोहन भोजवानी ने अभियान की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी।
इस दौरान संस्था के संयोजक रामपाल सिंह, अध्यक्ष महावीर सिंह, सचिव विनोद यादव, धनराज परिहार, आकाश सिंह परिहार, विकास जैन, आशीष कुमार सोनी, राहुल कुर्रे, विजय यादव, गौरव जैन, श्रेणिक पारख, निलेष केशरवानी, सतपाल मक्कड़, राधवेन्द्र सिंह (बब्बू), देवेन्द्र सिंह परिहार, गिरीष सुथार, रणवीर सिंह, अनिश जैन, दीपक जैन, दिनेश गोयल व सूरज मंगलानी आदि मौजूद रहे।

Hindi News/ Mungeli / पौधरोपण कर लिया सुरक्षा का संकल्प, निकाली रैली

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो