scriptप्रदेश अध्यक्ष कौशिक ने कार्यकर्ताओं को किया रिचार्ज | mungeli news: State President Kaushik recharges to the workers | Patrika News
मुंगेली

प्रदेश अध्यक्ष कौशिक ने कार्यकर्ताओं को किया रिचार्ज

भाजपा मंडल स्तरीय बैठक में याद किए गए पितृ पुरुष 

मुंगेलीJul 08, 2017 / 01:26 am

Kajal Kiran Kashyap

pathariya, mungeli

State President Kaushik recharges to the workers

पथरिया. नगर में भाजपा इकाई अध्यक्षों की मण्डल स्तरीय बैठक शुक्रवार को सम्पन्न हुई। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने पार्टी कार्यकर्ताओं को रिचार्ज करने के लिए जनसंघ के जमाने में पार्टी के पितृ पुरुषों को याद किया। साथ ही उनकेसंघर्षों के बारे में विस्तार से कार्यकर्ताओं को जानकारी दी।

प्रदेश अध्यक्ष कौशिक ने कहा कि आज की भाजपा का भारत के अधिकतर राज्यों में सरकार है और विश्व की बड़ा राजनीतिक दल मजाता है। यह सब पार्टी के माहापुरुषों के द्वारा किए गए संघर्षों का परिणाम है। उन्होंने डॉ. श्यामा प्रसाद का जिक्र करते हुए उनके द्वारा किए गए कार्यों के बारे में कार्यकर्ताओं को अवगत कराते हुए सर्मपण भाव से पार्टी की सेवा करने का आह्वान किया। मण्डल अध्यक्ष हरिशंकर वर्मा ने मण्डल के विभिन्न ग्रामों से आए इकाई अध्यक्षों का स्वागत करते हुए बैठक के एजेंडा पर विस्तार से चर्चा की और बैठक के उदेश्यों पर प्रकाश डाला। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए बूथ और इकाई स्तर पर किए जाने वाले कार्यों की रुप रेखा बनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छाया चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। वहीं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जन्म दिवस मनाया गया। इस दौरान प्रदेश कार्यकारणी सदस्य निश्चल गुप्ता, युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष रिंकू सिंह ठाकुर, सरपंच संघ अध्यक्ष विनोद सिंह, जिला युवा महामंत्री रितेश यादव, युवा मोर्चा जिला मंत्री मनोज पाण्डेय, चोखराज राजपूत, रघु वैष्णव, हरि घृतलहर, लोकश साहू, अमित बंजारे, रविन्द्र बघेल, गितेश साहू व नइम खान सहित क्षेत्र से आए पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो