scriptपूर्व भारतीय क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू अस्पताल में भर्ती | Navjot singh sidhu admitted to apollo hospital | Patrika News
विविध भारत

पूर्व भारतीय क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू अस्पताल में भर्ती

पूर्व
भारतीय क्रिकेटर और भाजपा सांसद नवजोत सिंह सिद्धू को दिल्ली के इंद्रप्रस्थ अपोलो
अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वे डीप वेन थ्रमबोसिस (डीवीटी) नाम की बीमारी से
पीडित है।

Oct 07, 2015 / 01:28 am

कमल राजपूत

Navjot singh sidhu

Navjot singh sidhu

नई दिल्ली। पूर्व भारतीय क्रिकेटर और भाजपा सांसद नवजोत सिंह सिद्धू को दिल्ली के इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वे डीप वेन थ्रमबोसिस (डीवीटी) नाम की बीमारी से पीडित है।

अस्पताल की ओर जारी बयान में यह बताया गया है कि सिद्धू को डीवीटी समस्या के चलते अस्पताल में भर्ती किया गया है। इस बीमारी की वजह से उनकी नसों में रक्त का थक्का जमने लगा था। अगर इस बीमारी का समय पर इलाज नहीं कराया जाए तो यह जानलेवा भी हो सकती है। इस बीमारी में रक्तवाहिनियों में क्लॉट्स जमा हो जाते हैं जिससे सामान्य रक्त प्रवाह बंद हो जाता है।

अस्पताल सूत्रों के मुताबिक सिद्धू की हालत अभी स्थिर बनी हुई है। उन्हें अभी रक्त पतला करने की दवा दी जा रही हैं।

https://twitter.com/sherryontopp/status/651404509596397568


Home / Miscellenous India / पूर्व भारतीय क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू अस्पताल में भर्ती

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो