scriptसड़क हादसे में महिला कांवड़िया की मौत  | One Lady Kavdiya killed in Road accident | Patrika News

सड़क हादसे में महिला कांवड़िया की मौत 

Published: Jul 17, 2017 10:51:00 am

Submitted by:

ashutosh tiwari

सड़क हादसे में महिला कावड़ियां की मौत, लोगों ने कई सड़क पर जाम

lady

lady

हरिद्वार। हरिद्वार—बरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क हादसे में एक महिला कांवड़िया की मौत हो गई। यह हादसा तब हुआ जब एक बस ने हरिद्वार के रास्ते में जा रही महिला कांवड़िया का टक्कर मार दी। इस दुर्घटना से नाराज श्रद्धालुओं ने राजमार्ग पर जाम लगा दिया और बस को तोड़ दिया। 

पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज का सहारा लिया।
पुलिस अधीक्षक ममता बोहरा के अनुसार मृतक कांवड़िया गीता रामपुर की रहने वाली है। श्यामपुर पुलिस चौकी के पास वह बस की चपेट में तब आई जब वह हरिद्वार से वापस कांवड़ियों के समूह के साथ घर की ओर लौट रही थी। पुलिस ने बस चालक और अज्ञात कांवड़ियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 

हाई टेंशन की चपेट में आए कांवड़िये
एक अन्य घटना में ट्रेन की छत पर यात्रा करते समय दो कावंरिये हाई टेंशन तार की चपेट में आने से घायल हो गए। घायल सतीश और रवि नाम के दोनों कांवड़िये गंगा जल के साथ घर लौट रहे थे। उन्होंने पुलिसकर्मियों के आदेश को नजरअंदाज कर दिया और ट्रेन पर चढ़ने के लिए जैसे ही आगे बढ़े हाई टेंशन तार की चपेट में आ गए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो