scriptविकास को दबाने विपक्ष ने उछाला गौमांस का मुद्दा: अमित शाह | opposition wants to suppress developmental agenda through beef issue: Amit Shah | Patrika News

विकास को दबाने विपक्ष ने उछाला गौमांस का मुद्दा: अमित शाह

Published: Oct 19, 2015 12:54:00 pm

शाह ने दावा किया कि बिहार में पहले दो चरणों मे उनके गठबंधन को 55 से 60 के बीच सीटें मिलेंगी।

Amit Shah

Amit Shah

पटना। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने सोमवार को पटना में प्रेस कांफ्रेंस कर दावा किया एनडीए को बिहार चुनावों के पहले और दूसरे चरण में भारी समर्थन मिला है। शाह ने दावा किया कि पहले दो चरणों मे उनके गठबंधन को 55 से 60 के बीच सीटें मिलेंगी। उन्होंने कहाकि, पहले चरण में एनडीए को 32-34 और दूसरे चरण में 22-24 सीटें मिलेंगी। साथ ही बाकी के तीन चरणों में भी ऎसे प्रदर्शन की उम्मीद जताई है।

अमित शाह ने दादरी घटना पर कहाकि, यह घटना सपा सरकार के शासनकाल में हुई जबकि कन्नड़ लेखक एमएम कलबुर्गी की हत्या कांग्रेस के राज में हुई है। इ सलिए यह मुद्दा कर्नाटक और उत्तर प्रदेश से जुड़ा हुआ है। इनसे हमारा कोई लेनादेना नहीं है। उन्होंने आरक्षण के मुद्दे पर कहाकि भाजपा पूरी तरह से वर्तमान आरक्षण व्यवस्था पर कायम है। पार्टी इसके समर्थन में है और इससे छेड़छाड़ के विरोध में है।

भाजपा अध्यक्ष ने कहाकि इस चुनाव में हमारा फोकस विकास पर है। विकास के पैमाने पर बिहार पिछड़ा हुआ है। भाजपा ने हर राज्य में परिवर्तन किया है और विकास किया है। बिहार अब बीमारू राज्य नहीं रहना चाहता। उन्होंने लालू यादव और नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहाकि विकास के मुद्दे को दबाने के लिए विपक्षी गौमांस का मुद्दा उठा रहे हैं।

मध्यप्रदेश से जुड़ी ताजा खबरों के लिए लॉगइन करें MP.patrika.com
अब आप पा सकते हैं अपनी सिटी की हर खबर ईमेल पर भीयहाँ क्लिक करें
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो