scriptसंविधान दिवस पर पीएम मोदी ने दी बधाई, कहा – हर साल मनाया जाएगा | PM Modi congratulate on first Constitution day, salutes Dr. BR Ambedkar | Patrika News
राजनीति

संविधान दिवस पर पीएम मोदी ने दी बधाई, कहा – हर साल मनाया जाएगा

संविधान सभा ने आज ही के दिन 1949 में देश के संविधान को अंगीकृत किया था, पीएम मोदी ने ट्विटर पर दी बधाई

Nov 26, 2015 / 10:23 am

अमनप्रीत कौर

PM Modi

PM Modi

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले संविधान दिवस पर देशवासियों को बधाई देते हुए संवैधानिक मूल्यों एवं आदर्शों को हमेशा बनाए रखने का आह्वान किया। संविधान सभा ने आज ही के दिन 1949 में देश के संविधान को अंगीकृत किया था। मोदी ने इस मौके पर संविधान निर्माता बाबा भीमराव अंबेडकर के अभूतपूर्व योगदान को याद किया।

मोदी ने अपने बधाई संदेश में कहा, ‘पहले संविधान दिवस के ऐतिहासिक अवसर पर लोगों को बधाई। यह दिन आपको संविधान को करीब से जानने के लिए जागरूक करे। यह दिन उन सभी महान महिलाओं एवं पुरूषों के योगदान को सम्मान देने के लिए है, जिन्होंने अथक प्रयास करके हमें यह संविधान दिया, जिस पर हम सबको गर्व है।’

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘संविधान के बारे में कोई भी बात तब तक पूरी नहीं होती, जब तक बाबा भीमराव अंबेडकर के योगदान को याद न किया जाए। हम अपने संविधान के मूल्यों एवं आदर्शों को हमेशा बनाए रखें और एक ऐसे भारत का निर्माण करे, जिस पर हमारे संविधान निर्माता गर्व कर सकें।’

https://twitter.com/narendramodi/status/669687577432055808



https://twitter.com/narendramodi/status/669687862019751938



Home / Political / संविधान दिवस पर पीएम मोदी ने दी बधाई, कहा – हर साल मनाया जाएगा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो