scriptप्रधानमंत्री मोदी देश के सबसे लोकप्रिय नेता : अमित शाह | PM Modi most popular leader of country : Amit Shah | Patrika News

प्रधानमंत्री मोदी देश के सबसे लोकप्रिय नेता : अमित शाह

Published: Feb 17, 2016 08:47:00 pm

उनका कहना था कि केन्द्र सरकार देश का मान बढ़़ाने में लगी हुई है, इसके
साथ ही केन्द्र के एजेंडे में गरीबी को दूर करना और अध्यात्म भी शामिल है

amit shah

amit shah

मथुरा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सबसे लोकप्रिय नेता बताते हुए बुधवार को कहा कि उनकी पार्टी की सरकार ने देश की संस्कृति और धर्म की रक्षा के लिए ऐतिहासिक काम कर रही है। साध्वी ऋतम्भरा के वात्सल्य ग्राम आश्रम में मंगलवार से शुरु हुए सात दिवसीय वात्सल्य महोत्सव में शामिल होने आए शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री देश की गरिमा को लगातार बढ़ा रहे हैं। वह लोकप्रिय और कर्मठ हैं।

जवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय (जेएनयू) के हालिया विवाद और कुछ अन्य राजनीतिक सवाल पूछने पर उन्होंने कहा, मैं यहां राजनीति की बात नहीं करूंगा। मैं धार्मिक कार्यक्रम में आया हूं इसलिए यहां आध्यत्मिक बात होनी चाहिए। उन्होंने अध्यात्म को कल्याण का सबसे सुगम रास्ता बताते हुए कहा कि कृष्ण की शिक्षा से इंसान का आत्मबल और पुरुषार्थ बढ़ता है।

उनका कहना था कि केन्द्र सरकार देश का मान बढ़़ाने में लगी हुई है, इसके साथ ही केन्द्र के एजेंडे में गरीबी को दूर करना और अध्यात्म भी शामिल है। गंगा के साथ ही यमुना को भी निर्मल किया जाएगा क्योंकि नदियां जीवनरेखा होती है, इनकी निर्मलता का सीधा सम्बन्ध समाज की सम्पन्ता से है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो