scriptराहुल का BJP-RSS पर हमला, दंगे करवाने का आरोप लगाया | Rahul gandhi attack on BJP and RSS | Patrika News
राजनीति

राहुल का BJP-RSS पर हमला, दंगे करवाने का आरोप लगाया

राहुल गांधी ने भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर आरोप लगाया कि ये दोनों किसी भी बड़े चुनाव से पहले साम्प्रदायिक हिंसा भड़काते हैं

Rahul Gandhi

Rahul Gandhi

बेंगलुरू। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने केन्द्र की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और उसके “मार्गदर्शक” राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर आरोप लगाया कि ये दोनों किसी भी बड़े चुनाव से पहले साम्प्रदायिक हिंसा भड़काते हैं और यही कारण है कि उत्तर प्रदेश के दादरी में भीड़ ने एक व्यक्ति की हत्या कर दी। गांधी ने यहां कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस समिति द्वारा आयोजित “ग्राम स्वराज समावेश” में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर आरोप लगाते हुए कहा कि आप मोदी का रिकॉर्ड जानते हैं। जब भी कोई बड़ा चुनाव होता है भाजपा और आरएसएस अशांति पैदा करते है। ये दोनों देश में हिन्दु-मुस्लिमों के बीच तनाव पैदा करते है।




उन्होंने मोदी पर कर्ज, फसल बर्बाद, उत्पाद के उचित दाम न मिलने और सूखे के कारण आत्महत्या कर रहे किसानों की तकलीफों की चिंता न करने का आरोप लगाया। गांधी ने कहा कि भाजपा ने कृषि उत्पादों का न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाने और विदेशी बैंकों से कालाधन वापस लाने का वादा किया था, लेकिन उसने यह पूरा नहीं किया। ोदी पूरे देश को प्रधानमंत्री कार्यालय से चलाना चाहते है, लेकिन कांग्रेस हमेशा से सत्ता के विकेन्द्रीकरण और ग्राम, तालुक तथा जिला पंचायतों को ज्यादा शक्ति देने का समर्थन करती है। भाजपा-आरएसएस गठजोड़ और कांग्रेस में यह अंतर है।

कांग्रेस उपाध्यक्ष ने इस बात के संकेत दिए कि कर्नाटक सरकार किसानों द्वारा आत्महत्या की बढ़ती घटनाओं पर रोक लगाने के लिए किसानों के वास्ते जल्द ही “तोहफे” की घोषणा करेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सिद्दारमैया हावेरी जिले में कल एक जन समारोह में एक नई घोषणा का एलान करेंगे।

“अब आप पा सकते हैं अपनी सिटी की हर खबर ईमेल पर भी – यहाँ क्लिक करें”

Home / Political / राहुल का BJP-RSS पर हमला, दंगे करवाने का आरोप लगाया

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो