scriptजोगी बोले- भूपेश बघेल की पांच साल में 10 गुना बढ़ गई है संपत्ति | Raipur: Ajit Jogi said, Bhupesh Baghel property has increased 10-fold in five years | Patrika News
रायपुर

जोगी बोले- भूपेश बघेल की पांच साल में 10 गुना बढ़ गई है संपत्ति

छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल पर आय से अधिक संपत्ति जुटाने का आरोप लगाया है। 

रायपुरDec 15, 2016 / 10:18 pm

अभिषेक जैन

Bhupesh Baghel

Ajit Jogi with Bhupesh Baghel

रायपुऱ. छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल पर आय से अधिक संपत्ति जुटाने का आरोप लगाया है। जोगी ने गुरुवार को पत्रकारों को बताया, 2008 से 2013 के बीच भूपेश की आय 97 लाख से बढक़र 8 करोड़ से अधिक हो गई। उन्होंने अपने हर दस्तावेज और शपथपत्र में आय का जरिया खेती-बाड़ी को बताया है। उन्होंने सवाल किया कि क्या खेती से इतनी आय हासिल की जा सकती है। यह जादू जैसा है। 

जोगी ने बताया, 2004 के विधानसभा चुनाव के शपथ पत्र में भूपेश ने आय 76 लाख रुपए बताई थी। 2007 में यह बढक़र 97 लाख हो गई और 2013 के चुनाव के शपथ पत्र में उन्होंने अपनी जायदाद 8 करोड़ 34 लाख 10 हजार 152 रुपए बताई। जोगी ने बघेल डेवलपर्स में भूपेश के निवेश को संदिग्ध बताया। जोगी का आरोप है, निर्वाचन आयोग को दिए शपथपत्र में भूपेश ने संपत्तियों का झूठा विवरण दिया है। उन्होंने आयोग से पाटन का चुनाव रद्द कर वहां दोबारा चुनाव कराने की मांग की। 

भूपेश और मुख्यमंत्री में सांठगांठ :
जोगी ने आरोप लगाया, कुरुदडीह जमीन घोटाले में मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह भूपेश बघेल को बचा रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव की अध्यक्षता वाली विधानसभा की लोकलेखा समिति मुख्यमंत्री को अगस्ता वेस्टलैंड हेलिकॉप्टर खरीदी में क्लीनचिट दे देती है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो