script#ShutDownCG : बंद कराने निकले कांग्रेसी नेताओं समेत 50 कार्यकर्ता गिरफ्तार | Raipur: Congress shutdown in Chhattisgarh | Patrika News
रायपुर

#ShutDownCG : बंद कराने निकले कांग्रेसी नेताओं समेत 50 कार्यकर्ता गिरफ्तार

नोटबंदी के 50 दिन पूरे होने के बाद हालात जस के तस होने पर प्रदेश कांग्रेस ने आज छत्तीसगढ़ बंद कराया है। सुबह से ही कांग्रेसी कारर्यकर्ताओं ने रैली निकालकर दुकानें बंद कराई.

रायपुरDec 30, 2016 / 02:19 pm

अभिषेक जैन

close chhattisgarh

shutdown in Chhattisgarh

रायपुर. नोटबंदी के 50 दिन पूरे होने के बाद हालात जस के तस होने पर प्रदेश कांग्रेस ने आज छत्तीसगढ़ बंद कराया है। सुबह से ही कांग्रेसी कारर्यकर्ताओं ने रैली निकालकर दुकानें बंद कराई. साथ ही जिला और विकासखंड मुख्यालयों में बाजार बंद कर प्रदर्शन किया। इधर राजधानी में महात्मा गांधी की फोटो लेकर प्रदर्शन कर रहे यूथ कांग्रेस नेता विकास उपाध्याय, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी समेत 50 कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 


पुलिस ने प्रदर्शन को रोकने के लिए कांग्रेस भवन को छावनी में तब्दील कर दिया है। साथ ही पूरे शहर में पुलिस की तैनाती कर दी है। जिससे किसी भी प्रकार की अनहोनी घटना को रोका जा सके। इधर कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस भवन में नोटबंदी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री रमन सिंह के पुतले को फांसी लगाकर प्रदर्शन किया।


#ShutDowncg

चैंबर ऑफ कॉमर्स का समर्थन से इंकार
10 दिनों से कांग्रेस कारोबारियों से मिलकर बंद का समर्थन जुटा रही थी लेकिन बुधवार शाम चैंबर ऑफ कॉमर्स के बंद को समर्थन नहीं देने के फैसले से अचानक परिस्थितियां बदल गई हैं। सरकार ने बंद को नाकामयाब करने के लिए सख्ती करनी शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने चेतावनी देते हुए कहा, किसी को भी जबरदस्ती बंद नहीं कराने दिया जाएगा। सभी अधिकारियों से कह दिया गया है,वे व्यापारियों को पूरी सुरक्षा दें। इधर, मुख्य सचिव विवेक ढांड ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, किसी ने जबरदस्ती दुकान बंद कराने की कोशिश की तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सरकार के इस रुख के बाद कांग्रेस की मुश्किले बढ़ गई हैं। फिलहाल कांग्रेस ने सभी पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं को शुक्रवार के आंदोलन में पूरी ताकत झोंकने का निर्देश दिया है। 



#ShutDownCG

Hindi News/ Raipur / #ShutDownCG : बंद कराने निकले कांग्रेसी नेताओं समेत 50 कार्यकर्ता गिरफ्तार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो