scriptबिहार विधानसभा में अस्थाई अध्यक्ष नियुक्त, राज्यपाल ने दिलाई शपथ | Sadanand singh takes Oath as pro tem speaker | Patrika News

बिहार विधानसभा में अस्थाई अध्यक्ष नियुक्त, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

Published: Nov 29, 2015 08:51:00 pm

72 वर्षीय सिंह अस्थाई विधानसभाध्यक्ष के रुप में सदन के सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाएंगे जिसका पहला सत्र कल से शुरु होगा।

Congress MLA Sadanand Singh Takes Oath As Pro-tem

Congress MLA Sadanand Singh Takes Oath As Pro-tem Speaker

पटना। बिहार के राज्यपाल रामनाथ कोविंद ने वरिष्ठ कांग्रेस विधायक सदानंद सिंह को रविवार को 16वीं राज्य विधानसभा के अस्थाई विधानसभाध्यक्ष पद की शपथ दिलाई। कोविंद ने नौवीं बार विधायक चुने गए सिंह को राजभवन में आयोजित एक सामान्य कार्यक्रम में शपथ दिलाई। 72 वर्षीय सिंह अस्थाई विधानसभाध्यक्ष के रुप में सदन के सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाएंगे जिसका पहला सत्र कल से शुरु होगा।

भागलपुर जिले के कहलगांव विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक सिंह ने कहा कि एक अस्थाई विधानसभाध्यक्ष के तौर पर उनका कार्य सदस्यों के शपथग्रहण और दो दिसम्बर को विधानसभाध्यक्ष चुने जाने के बाद समाप्त हो जाएगा और उसके बाद वह विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता के तौर पर अपना काम फिर से शुरू करेंगे।

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी 20 नवम्बर को जब यहां नीतीश कुमार सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए आये थे तब उन्होंने घोषणा की थी कि सिंह कांग्रेस विधायक दल के नेता होंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो