पीएम मोदी ने एक घंटे लंबे भाषण में करीब एक दर्जन बार संस्कृत के श्लोकों को पढ़ा।
नई दिल्ली। लोकसभा में संविधान पर चर्चा के दौरान पीएम मोदी के भाषण के बाद ट्विटर पर हैशटैग संस्कृत ट्रेंड करने लगा। ऐसा इस लिए हुआ क्योकि पीएम मोदी के भाषण में संस्कृत के श्लोकों के कई बार उल्लेख करने से हुआ। पीएम मोदी ने एक घंटे लंबे भाषण में करीब एक दर्जन बार संस्कृत के श्लोकों को पढ़ा। उन्होंने अपने भाषण के आखिर में तो संस्कृत के श्लोकों की झड़ी ही लगा दी।
मोदी ने आइडिया ऑफ इंडिया की मिसाल देते हुए एक के बाद एक कई श्लोक पढ़े। मोदी ने कहा कि आइडिया ऑफ इंडिया अहिंसा परमो धर्म:, आइडिया ऑफ इंडिया एकम् सत्य विप्रा: बहुदा वदंति। आइडिया ऑफ इंडिया पौधे में भी परमात्मा होता है। आइडिया ऑफ इंडिया वसुधैव कुटुंबकुम। आइडिया ऑफ इंडिया सर्वपंथ समभाव। आइडिया ऑफ इंडिया अप्प दीपो भव:।
आइडिया ऑफ इंडिया सर्वे भवंतु सुखिन: सर्वे संतु निरामया। आइडिया ऑफ इंडिया न मोक्षं न पुनर्भवम, आइडिया ऑफ इंडिया पीड़ पराई जाने रे। आइडिया ऑफ इंडिया जनसेवा ही प्रभुसेवा। आइडिया ऑफ इंडिया यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते, रमन्ते तत्र देवता। आइडिया ऑफ इंडियाजननी जन्म भुमिस्च: स्वर्गादपि गरियसी।