scriptविराट की विराट पारी, भारत ने बनाए 631 रन | Virat's innings India scored 631 runs | Patrika News
Uncategorized

विराट की विराट पारी, भारत ने बनाए 631 रन

आउट होने से पहले विराट ने 165वें ओवर में आदिल राशिद की गेंद को मिडविकेट की ओर खेलकर सिंगल के साथ टेस्ट करियर का तीसरा दोहरा शतक पूरा किया। इससे पहले के दोनों दोहरे शतक उन्होंने इसी साल वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाए थे। तीन दोहरे शतक लगाने वाले वह भारत के पहले कप्तान बन गए हैं।

Dec 11, 2016 / 02:03 pm

kohli

kohli

मुंबई। भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच में भारत की पहली पारी 631 रन पर खत्म हो गई। भारत ने इंग्लैंड के 400 रन के जवाब में मैच के चौथे दिन 231 रन से आगे है। मुंबई टेस्ट को यादगार बनाते हुए ​कप्तान विराट कोहली ने 235 जबकि जयंत कुमार ने 104 रन की शानदार पारी खेली। दोनों के बीच 241 रन की रिकॉर्ड साझेदारी हुई।

विराट का तीसरा दोहरा शतक
विराट कोहली ने 165वें ओवर में आदिल राशिद की गेंद को मिडविकेट की ओर खेलकर एक रन के साथ टेस्ट करियर का तीसरा दोहरा शतक पूरा किया। इससे पहले के दोनों दोहरे शतक उन्होंने इसी साल वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाए थे। एक साल में तीन दोहरा शतक लगाने वाले विराट पहले भारतीय हैं। उन्होंने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा। सचिन ने इससे पहले 2004 और 2010 में एक साल में दोहरा शतक लगाया था।

बतौर कप्तान भी विराट ने बनाया रिकॉर्ड
विराट बतौर कप्तान भी एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा दोहरा शतक लगाने वाले भारत के पहले और दुनिया के तीसरे क्रिकेटर बन गए हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर ब्रेंडन मैकुलम की बराबरी की जिन्होंने 2014 में बतौर कप्तान तीन दोहरा शतक लगाया था। इस मामले में शीर्ष पर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर माइकल क्लार्क हैं जिन्होंने 2012 में बतौर कप्तान 4 दोहरा शतम लगाने का कारनामा किया था।

सबसे बड़ी साझेदारी
विराट कोहली और जयंत यादव के बीच आठवें विकेट के लिए भारत की सबसे बड़ी साझेदारी हुई। दोनों ने 241 रन जोड़े। इससे पहले नवंबर, 1996 में मोहम्मद अजहरुद्दीन और अनिल कुंबले ने कोलकाता में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 161 रनों की साझेदारी की थी।

जयंत का कारनामा
जयंत यादव का नाम क्रिकेट के अधिकतर दीवानों ने उनकी गेंदबाज़ी के लिए ही सुना था लेकिन हरियाणा के इस क्रिकेटर ने अपनी पहली ही टेस्ट सिरीज़ में जिस तरह की परिपक्वता दिखाई है वो हैरान करने वाली है। मुंबई में इंग्लैंड के ख़िलाफ़ उन्हें बल्लेबाज़ी करते हुए 104 रन बनाए जिसे देखकर कभी नहीं लगा कि नौवें नंबर का खिलाड़ी बल्लेबाज़ी कर रहा है। उन्होंने न केवल कप्तान विराट कोहली के साथ रिकॉर्ड साझेदारी की बल्कि नौवें नंबर पर शतक बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज़ भी बने।

तीसरे दिन का आकर्षण रहे विजय और विराट

मैच के तीसरे दिन विजय और विराट ने तीसरे विकेट के लिए 116 रन की साझेदारी कर भारत को मजूबत स्थिति में पहुंचाया। विजय ने इससे पहले चेतेश्वर पुजारा (47) के साथ दूसरे विकेट के लिए 47 रन जोड़े। विराट ने आलराउंडर रवींद्र जडेजा (25) के साथ सातवें विकेट के लिए 57 रन और जयंत यादव (नाबाद 30) के साथ आठवें विकेट के लिये 87 रनों की अटूट साझेदारी कर भारत को निर्णायक बढ़त दिला दी। दिन की समाप्ति पर विराट 147 रन बनाकर मोर्चा संभाले हुए थे।

अर्धशतक से चूके पुजारा
मुरली और विराट के अलावा चेतेश्वर पुजारा (47) तीसरे सर्वश्रेष्ठ स्कोरर हैं। हालांकि वह तीन रन से अपने अर्धशतक से चूक गए। भारत ने सुबह एक विकेट पर 146 रन से आगे खेलना शुरू किया। विजय 70 और पुजारा 45 रन पर नाबाद थे। पुजारा अपने स्कोर में कोई इजाफा किए बिना जेक बॉल की गेंद पर बोल्ड हो गए। पुजारा ने 104 गेंदों में छह चौके लगाए। इसके बाद मैदान पर उतरे विराट और विजय ने मोर्चा संभालकर खेलते हुए लंच तक स्कोर दो विकेट पर 247 पहुंचा दिया। विजय ने अपना शतक 231 गेंदों पर पूरा किया। लंच के समय विजय 124 और विराट 44 रन पर पहुंच गए थे। भारत को तीसरा झटका लंच के बाद लगा जब लेग स्पिनर आदिल राशिद ने विजय को अपनी ही गेंद पर कैच कर लिया। विजय का विकेट 262 के स्कोर पर गिरा।

करुण नायर 13 रन बनाने के बाद आॅफ स्पिनर मोइन अली की गेंद पर पगबाधा हो गए। नायर को अंपायर ने नाटआउट करार दिया था लेकिन इंग्लैंड ने डीआरएस मांगा और तीसरे अंपायर ने कई रिप्ले देखने के बाद अंपायर को अपना फैसला बदलने के लिये मजबूर कर दिया। नायर निराश होकर पवेलियन लौट चले। पिछले मैच में ओपनिंग में उतरने वाले विकेटकीपर पार्थिव पटेल इस बार छठे नंबर पर आए और 15 रन बनाने के बाद जो रूट का शिकार बन गए। पटेल का कैच विकेटकीपर जानी बेयरस्टो ने लपका।

पिछले काफी समय से शानदार फॉर्म में चल रहे रविचंद्रन अश्विन आश्चर्यजनक रूप से इस बार शून्य पर आउट हो गए। अश्विन को रूट ने कीटन जेनिंग्स के हाथों कैच कराया। अश्विन के करियर का इस साल का यह पहला और ओवरआल तीसरा शून्य था। भारत का छठा विकेट 307 रन पर गिरा। इस समय लग रहा था कि भारत के लिए बढ़त पाना मुश्किल काम होगा लेकिन विराट ने जडेजा और जयंत के साथ महत्वपूर्ण साझेदारियां करते हुए भारत को 51 रन की बढ़त दिला दी। इंग्लैंड की तरफ से मोइन अली, आदिल राशिद और जो रूट दो-दो विकेट। जेक बॉल को एक विकेट मिला।

Home / Uncategorized / विराट की विराट पारी, भारत ने बनाए 631 रन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो