scriptयूजीसी बनाएगा दुनिया का सबसे बड़ा लैंग्वेज पोर्टल भारतवाणी | UGC plans largest languages portal containing all indian languages literature | Patrika News

यूजीसी बनाएगा दुनिया का सबसे बड़ा लैंग्वेज पोर्टल भारतवाणी

Published: Nov 30, 2015 11:22:00 am

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग भारतवाणी पोर्टल के जरिए सभी भारतीय भाषाओं की जानकारी उपलब्ध कराने की तैयारी कर रहा है

University grant commission (UGC)

University grant commission (UGC)

नई दिल्ली। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) भारतवाणी पोर्टल के जरिए सभी भारतीय भाषाओं की जानकारी उपलब्ध कराने की तैयारी कर रहा है। यह विश्व का सबसे बड़ा इंटरनेट लैंग्वेज पोर्टल होगा। यूजीसी ने इसके लिए सभी विवि और कॉलेजों को भाषाओं की डिजीटल और गैर-डिजीटल सामग्रियों को साझा करने को कहा है।

इस सप्ताह की शुरुआत में यूजीसी सचिव जसपाल सिंह संधू ने सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को लिखे एक पत्र में महत्वाकांक्षी ‘भारतवाणी’ परियोजना के लिए सभी विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों से उनके पास उपलब्ध विभिन्न भाषाओं की डिजीटलीकृत और गैर डिजीटलीकृत सामग्रियों को साझा करने के लिए कहा है।

कुलपतियों को 24 नवंबर को लिखे पत्र में संधू ने कहा ‘भारतवाणी परियोजना का लक्ष्य एक पोर्टल :वेबसाइट: के जरिये मल्टीमीडिया फॉर्मेट का उपयोग करते हुए भारत में सभी भाषाओं में जानकारी उपलब्ध कराना है।’ उन्होंने कहा कि यह पोर्टल पूर्ण समावेशी, संवादात्मक, गतिशील और नियंत्रित होगा।’ देश में 1222 अनुसूचित व गैर अनुसूचित भाषाएं और 234 मातृ भाषाएं हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो