scriptअस्थिकलश यात्रा में VHP कार्यकर्ताओं ने गायों को मारी लात | VHP workers kicking cows video goes viral | Patrika News

अस्थिकलश यात्रा में VHP कार्यकर्ताओं ने गायों को मारी लात

Published: Nov 27, 2015 11:02:00 am

सोशल मीडिया पर यह तस्वीरें वायरल हो गई है,घटना पर अब विहिप को अब सफाई देनी पड़ी है।

cow  lucknow

cow

लखनऊ। विश्व हिंदू परिषद के दिंवगत नेता अशोक सिंघल की अस्थिकलश यात्रा के दौरान विहिप कार्यकर्ताओं के गाय को लात मारने की घटना से बवाल हो गया है। सोशल मीडिया पर यह तस्वीरें वायरल हो गई है,घटना पर अब विहिप को अब सफाई देनी पड़ी है।

विहिप के प्रवक्ता शरद शर्मा ने इस बारे में कहाकि गाय हमेशा से हमारे लिए पवित्र रही है और हम उसका अनादर कभी नहीं कर सकते। उनके संगठन का कोई भी व्यक्ति ऐसा नहीं कर सकता।अगर विहिप के कार्यकर्ताओं ने गाय को वास्तव में लात मारी है तो उनकी पहचान करके उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

दरअसल पिछले गुरुवार अशोक सिंघल की अस्थियां लोगों के दर्शन के लिए रथ से लखनऊ ले जाई जा रही थी। गली संकरी होने के कारण रथ मुड़ नहीं पा रहा था, क्‍योंकि सामने तीन-चार गाएं बैठी हुई थीं। ऐसे में वीएचपी के कार्यकर्ताओं ने उन्हें हटाने के लिए पैरों से मारना शुरू कर दिया।

ट्रेंडिंग वीडियो