scriptविभिन्न प्रजाति के सापों को देखने उमड़ी भीड़ | Audience walk through indore Zoo to watch snake show | Patrika News
इंदौर

विभिन्न प्रजाति के सापों को देखने उमड़ी भीड़

इंदौर चिडिय़ाघर में शनिवार को स्नेक शो हुआ जिसमें पांच प्रजाति के सापों के बारे में जानकारी दी गई।

इंदौरApr 18, 2015 / 05:57 pm

ऑनलाइन इंदौर

इंदौर। क्या आपको सांप से डर लगता है? क्या यह डर उसके द्वारा काटे जाने का है या उसे देखने मात्र से दिल की घड़कने बड़ जाती हैं। सांप से डरे नहीं क्योंकि वे खुद किसी को भी नुकसान पहुंचाना नहीं चाहते। हां अगर उन्हें परेशान किया जाता है तो, वे आक्रमण करते हैं। सांपों से जुड़ी कुछ इसी प्रकार की जानकारी शनिवार को इंदौर स्थित कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय में दी गई। यहां स्नेक शो हुआ जिसमें करीब पांच विभिन्न प्रजातियों के सापों के बारे में जानकारी दी गई।

हैदराबाद की टीम ने किया जागरूक

स्नेक शो में हैदराबाद के एनिमल रिहेबिलिटेशन ऑफ प्रोटेक्शन फ्रंट एनजीओ की टीम ने लोगों को सांपों की जानकारी दी। उन्होंने दर्शकों को सांपों को लेकर भ्रम पैदा करने वाली बातों के बारे में बताया।

रसल्स वाइपर और कोबरा जैसे जहरीले सांप

शो में सबसे जहरीले सांप कोबरा और रसल्स वाइपर के बारे में दर्शकों को जानकारी दी गई। एआरपीएफ टीम के मैंबर निहार परूलेकर ने बताया, सांप की प्रवृत्ति होती है कि, वो किसी को बेवजह नहीं काटता है। हां, अगर उसे परेशान किया जाए तो वो, काट सकता है।

रैट स्नेक और कॉमन सैंड
चिडिय़ाघर के कर्मचारी गब्बर ने भी सांपों के बारे में बताया। इसमें खास तौर पर रैट स्नेक और कॉमन सैंड बो शामिल थे। सांपों के बारे में जानने और देखने के लिए दर्शकों की भीड़ जमा हो गई थी।







loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो